PM ने ट्रैक-मशीन में बैठकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देखा:शनिवार को सूरत पहुंचे थे मोदी, NHSRCL ने जारी की दौरे की तस्वीरें

Updated on 17-11-2025 01:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के सूरत पहुंचे थे। यहां उन्होंने अंत्रोली इलाके में बने रहे देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान पीएम ने ट्रैक मशीन में बैठकर पूरे कॉरिडोर का जायजा लिया। पीएम यहां 35 मिनट तक रुके और प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों से बात की।

NHSRCL ने आज जारी कीं तस्वीरें

इस दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा- अपने हर अनुभव को इस भावना के साथ दर्ज करें कि मैं अपने देश के लिए काम कर रहा हूं। देश को कुछ नया देने रहा हूं। यह आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत उपयोगी है। इस दौरे की आधिकारिक तस्वीरें और जानकारी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने अब जारी की हैं।

508 किमी का कॉरिडोर, करीब 378 किमी के पिलर तैयार 

2015 में PM मोदी ने अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। 14 सितंबर, 2017 को इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना 508 किलोमीटर लंबी है। NHSRCL के मुताबिक, कॉरिडोर में अब तक 378 किलोमीटर का पियर वर्क पूरा हो चुका है। पूरे प्रोजेक्ट की बात करें, तो अब तक 75% काम पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट के तहत नदियों पर कुल 24 ब्रिज बनाए जाने हैं।

इनमें से 14 छोटे ब्रिज बनकर तैयार हैं। नर्मदा नदी पर बन रहा सबसे लंबा 1.4 किमी का पुल भी फाइनल स्टेज में है। सब कुछ प्लान के मुताबिक चला, तो 2026 के आखिर तक बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल हो सकता है। बुलेट ट्रेन में पहली बार अर्थक्वेक वॉर्निंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है

गुजरात में चल रहा काम लास्ट फेज में 

गुजरात सेक्शन में बुलेट ट्रेन का काम महाराष्ट्र के मुकाबले तेज रफ्तार से चल रहा है। यहां बन रहे 348 किमी लंबे कॉरिडोर का काम आखिरी फेज में है। दादरा और नगर हवेली के 4.3 किमी हिस्से में भी कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है।

गुजरात में अब तक 272 किमी वायाडक्ट यानी एलिवेटेड हिस्से का काम पूरा हो गया है। 24 में से 14 पुल बन चुके हैं। किम, पार और पूर्णा नदियों पर पुल तैयार हैं। तापी और माही पर काम चल रहा है। राज्य की इकलौती 350 मीटर लंबी सुरंग भी बन चुकी है।

ट्रैक सिस्टम का काम तेजी से हो रहा है। सूरत और बिलिमोरा के बीच पटरियां बिछाने का काम शुरू हो गया है। जापान से लाई गई 25 मीटर लंबी पटरियों को फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन से जोड़कर 200 मीटर लंबे रेल पैनल बनाए जा रहे हैं। अब तक 298 पैनल वेल्ड हो चुके हैं। ये लगभग 60 किमी पटरी के बराबर हैं। इन्हें रेल फीडर कारों से ट्रैक स्लैब पर फिक्स किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.