यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी ने की हाई लेवल बैठक

Updated on 25-02-2022 06:52 PM

नई दिल्ली यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की उठ रही मांगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी वर्तमान स्थिति के मद्देनजर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। आधिकारिक सूत्रों की ओर से जारी एक वीडियो के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी भी इस बैठक में शामिल हुए। हालांकि गोयल और पुरी सीसीएस के सदस्य नहीं हैं।

 बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी के मिश्रा सहित कई शीर्ष स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया और उसके शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले और गोलीबारी की। यूक्रेन सरकार के मुताबिक रूसी टैंक और सैनिक सीमा पर घूम रहे हैं।

 यूक्रेन ने रूस पर पूर्ण युद्ध छेड़ने का भी आरोप लगाया। यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा के साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी भी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ''ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे। यूक्रेन में तेज से बदलती इस स्थिति पर भारत करीब से नजर रख रहा है। सरकार की प्राथमिकता वहां फंसे भारतीयों, विशेषकर वहां पढ़ रहे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.