क्यों आ रही पाई नेटवर्क में तेजी ?
पाई नेटवर्क में इन दिनों जबरदस्त तेजी आई हुई है। पिछले एक महीने में यह 0.270 डॉलर (करीब 24 रुपये) तक पहुंच गई है। बात अगर रिटर्न की करें तो एक महीने में इसने 2 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं बिटकॉइन में गिरावट की बात करें तो एक महीने में यह करीब 25 फीसदी लुढ़क चुकी है।पाई नेटवर्क में तेजी आने के कई कारण हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाई नेटवर्क ने यूरोपीय संघ के क्रिप्टो-एसेट रेगुलेशन (MiCA) में बाजारों का पूर्ण अनुपालन हासिल कर लिया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत इस महीने 0.30 डॉलर तक जा सकती है।



