कितनी आगे निकली पाई नेटवर्क?
पिछले 7 दिनों की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी बुरी तरह लुढ़क चुकी हैं। एक हफ्ते में बिटकॉइन में 12 फीसदी से ज्यादा, इथेरियम में करीब 14 फीसदी, रिपल में 15 फीसदी से ज्यादा, कार्डानो में 21 फीसदी से ज्यादा और शिबा इनू में 16 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं पाई नेटवर्क ने पिछले एक हफ्ते में निवेशकों को मुनाफा दिया है।पिछले एक हफ्ते में पाई नेटवर्क में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इस तेजी के साथ यह 0.2379 डॉलर (करीब 21 रुपये) पर कारोबार कर रही है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार टॉप 100 क्रिप्टो में से पाई नेटवर्क अकेली ऐसी क्रिप्टो है जिसने 7 दिनों में 8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि शनिवार को इसमें कुछ गिरावट रही। पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क में करीब 0.25% की गिरावट आई है।



