भोपाल में पेट्रोल-डीजल का 'क्राइसिस', आशंका के बीच तेल कंपनियों ने मशीनों में सेट की लिमिट, खाली हो गए कई पेट्रोल पंप

Updated on 21-05-2026 11:36 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और सीमित स्टॉक की आशंका के बीच तेल कंपनियों ने ईंधन की बिक्री पर कैपिंग (सीमित बिक्री) शुरू कर दी है। इसका सीधा असर बुधवार रात को राजधानी की सड़कों पर देखने को मिला।

शहर के बीचों-बीच स्थित कटारे पेट्रोल पंप और रायसेन रोड स्थित प्रभात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया, जिसके चलते रात 10 बजे से पहले ही वहां बिक्री रोक दी गई और सैकड़ों वाहन चालकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

मशीनों में सेट की गई लिमिट

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मुताबिक, कंपनियों ने एक दिन पहले से ही पेट्रोल पंपों की मशीनों के नोजल में एक निश्चित लिमिट सेट कर दी है। इसके कारण एक बार में तय सीमा से अधिक डीजल नहीं दिया जा रहा है और सीमा पार होते ही मशीनें ऑटोमैटिक लॉक हो रही हैं।

मांग के मुकाबले सप्लाई में भारी कटौती

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले तक डिपो से पंपों तक रोजाना 220 टैंकरों के जरिए सप्लाई हो रही थी, जिसे अब घटाकर महज 160 टैंकर कर दिया गया है। मांग के मुकाबले सप्लाई कम होने से ग्रामीण इलाकों के कई पंप 'ड्राई' यानी खाली होने लगे हैं।

वहीं, काजीकैंप स्थित शीबा पेट्रोल पंप के मैनेजर सलमान और करोंद क्षेत्र के संचालकों का कहना है कि बाजार में शॉर्टेज (किल्लत) की अफवाहों के चलते ग्राहक घबराहट में जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे संकट और बढ़ गया है।

प्रशासन का दावा- स्थिति नियंत्रण में

ईंधन संकट की खबरों के बीच जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने लालघाटी, करोंद, भानपुर और अयोध्या बायपास क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासन का दावा है कि शहर में फिलहाल सप्लाई सामान्य है और किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.