भोपाल के ट्रैफिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम पर NGT में याचिका:बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन

Updated on 22-05-2026 05:36 PM
भोपाल, भोपाल के ट्रैफिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण का मामला अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) पहुंच गया है। पर्यावरणविद् राशिद नूर की याचिका पर एनजीटी ने प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश जारी किए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

सेंट्रल जोन बेंच ने संबंधित विभागों से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने पक्ष रखा। सुनवाई में न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी शामिल रहे।

क्या है पूरा मामला 

याचिका में बताया गया है कि भोपाल में स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस ने कई चौराहों और सड़कों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए हैं। इनसे पूरे दिन तेज आवाज में ट्रैफिक संदेश, चेतावनी और निर्देश चलते रहते हैं।

याचिकाकर्ता के अनुसार, इनकी आवाज बहुत तेज है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और यह स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है।

अस्पताल और साइलेंस जोन में भी शोर का आरोप

याचिकाकर्ता का कहना है कि ये सिस्टम कई बार अस्पताल, स्कूल, कोर्ट और रिहायशी इलाकों के पास भी चलाए जा रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार इन जगहों पर शोर पर सख्त रोक होती है। इसे पर्यावरण कानून और ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन बताया गया है।

NGT ने कहा- सेहत पर पड़ रहा असर 

एनजीटी ने माना कि लगातार तेज आवाज सिर्फ असुविधा नहीं है, बल्कि यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर समस्या है। इससे तनाव, चिड़चिड़ापन, नींद में दिक्कत और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।

अदालत ने कहा कि हर नागरिक को शांत और प्रदूषण-मुक्त वातावरण में रहने का अधिकार है।

तत्काल कार्रवाई के निर्देश 

एनजीटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी सिस्टम जो बिना अनुमति या तय डेसिबल सीमा से ज्यादा आवाज कर रहे हैं, उन्हें तुरंत बंद या नियंत्रित किया जाए।

जवाब तलब और रिपोर्ट मांगी

एनजीटी ने सभी संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चार हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.