'पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का उत्पीड़न', यूनुस के करीबी NCP सांसद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बांग्लादेश में एकजुटता की अपील

Updated on 08-05-2026 11:51 AM
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने भारत विरोधी बयान दिया है। नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लाखों मुसलमान और मतुआ समुदाय के वोटर को मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। इस्लाम ने यह भी कहा कि चुनाव बाद मुस्लिम अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

गुरुवार दोपहर को चटगांव प्रेस क्लब में आयोजित NCP के एक कार्यक्रम में नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी क्षेत्र बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वहां के चुनाव भारत का आंतरिक मामला हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के अंदर सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की बात कही।

बांग्लादेश को सतर्क रहने की अपील

भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाने वाले NCP ने कहा कि बांग्लादेश विरोधी ताकतें उकसावे, सांप्रदायिकता और दुष्प्रचार फैलाना जारी रखेंगी और ऐसी बातों का मुकाबला करने के लिए जागरूकता की अपील की। नाहिद ने कहा कि बांग्लादेश को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षित करते दक्षिण एशिया में एक मिसाइल कायम करनी चाहिए।

नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का जिक्र किया और कहा कि सीमावर्ती भारतीय राज्य में अल्पसंख्यक अब सुरक्षित नहीं हैं। नाहिद इस्लाम मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के संरक्षण में स्थापित नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक हैं। NCP बांग्लादेश की कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है, जिसका भारत विरोधी पुराना इतिहास रहा है।

जमात-ए-इस्लामी नेता ने उगला था जहर

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद जमात-ए-इस्लामी के एक नेता नूरुल हुदा ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। हुदा ने एक वीडियो के जरिए ममता बनर्जी से अपील की थी कि वे दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा करें और पश्चिम बंगाल को एक आजाद देश घोषित करें। हुदा ने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी ऐसा करती हैं तो बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान उनके साथ खड़े होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
 07 May 2026
ढाका: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बांग्लादेश के दौरे पर आने वाले हैं। नकवी के शुक्रवार 8 मई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचने की संभावना है। बांग्लादेश के सीनियर…
Advt.