पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड बम का जिक्र कर मचाई दहशत

Updated on 02-03-2026 02:54 PM

भोपाल। पीपुल्स यूनिवर्सिटी एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर है। सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रबंधन को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस धमकी के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा।

मेल भेजने वाले ने बेहद डरावनी भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि आपके कॉलेज में सायनाइड पाइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डाक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर।

सुरक्षा एजेंसियों का सघन तलाशी अभियान

  • धमकी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पटवा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल स्क्वाड और डाग स्क्वाड को भी तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया। टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही को पूरी तरह कम कर दिया गया है।
  • हैरानी की बात यह है कि पीपुल्स मेडिकल कालेज को पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार निशाना बनाया गया है। इससे पहले 19 फरवरी को भी इसी तरह का ई-मेल मिला था। पिछली बार की जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था, जिसे देखते हुए इसे किसी की शरारत माना जा रहा था, लेकिन दोबारा मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

  • पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। ई-मेल आइडी और आइपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की टीम भेजने वाले का सुराग लगाने में जुटी है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     26 February 2026
    महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
     26 February 2026
    उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
     26 February 2026
    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
     26 February 2026
    विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
     26 February 2026
    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
    Advt.