नेहल पर भन्नाए लोग, कहा- BB के इतिहास की सबसे घटिया कंटेस्टेंट! अमल मलिक पर लगाया है 'गलत तरीके से छूने' का आरोप

Updated on 12-09-2025 02:51 PM
सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान नेहल चुडासमा ने अमल मलिक पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप मढ़ दिया। नेहल ने उनपर मारपीट का आरोप लगाया और फूटकर रोने लगीं। अमल ने उनसे माफी भी मांगी, लेकिन नेहल ने बात करने से इनकार कर दिया। अमल ने भी घरवालों को सफाई दी और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। वो भी काफी मायूस हो गए। अब सोशल मीडिया उनके सपोर्ट में उतर आया है।

Bigg Boss 19 में बीते एपिसोड में दिखाया गया कि घर में नए कैप्टन के लिए टास्क हो रहा है। घरवालों को दो ग्रुप में बांटा गया। टीम रेड और टीम ब्लू। टास्क में ब्लैक बोर्ड पर दूसरी टीम को लिखना था और विरोधी टीम को उसे मिटाना था।

नेहल ने अमल पर लगाया आरोप

इसी टास्क के दौरान नेहल ब्लैक बोर्ड पर लिख रही थीं और अमल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे। पर नेहल ने उनसे कहा कि उनका हाथ कहीं और जा रहा है। ये सुनते ही अमल तुरंत हट गए और कहा कि ऐसा जानबूझकर नहीं किया है। पर नेहल ने इस मुद्दे को बड़ा बना दिया और अमल पर सीधे-सीधे आरोप लगा दिया। पर लोगों को नेहल का ये आरोप बेबुनियाद लग रहा है।

नेहल की हो रही है किरकिरी

यूजर्स नेहल पर 'वुमन कार्ड' खेलने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ ने दावा किया कि अमल ने कुछ भी गलत नहीं किया है, बस गलती से उन्हें धक्का दे दिया। कुछ ने नेहल को बेवजह मुद्दा बनाने के लिए भी फटकार लगाई है। वो अमल के कंधे पर भी बैठ गई थीं, इसको लेकर भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

वुमन कार्ड खेल रही है नेहल

एक यूजर ने लिखा, 'भाई ने तो कुछ भी नहीं किया, लेकिन #NehalChudasama रोने लगी। अमल पर बदतमीजी का आरोप लगाने लगी। उसकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी उसने कई बार माफी मांगी। वुमन/विक्टिम कार्ड ऐसे खेल रही है जैसे कोई स्ट्रैटजी हो।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी राय में नेहल बिग बॉस के इतिहास की सबसे बेकार फीमेल कंटेस्टेंट है।' एक और ने कहा, 'सबसे इरिटेटिंग कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा है। कल अमल मलिक बिल्कुल सही था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.