सुरक्षा उपकरणों पर रहेगा विशेष फोकस
जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि बसों में आग बुझाने के उपकरण मौजूद हैं या नहीं। साथ ही चालक के नशे में होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, हालिया बस हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों और तकनीकी खामियों को रोकना है।
प्रदेशभर में परिवहन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से बस स्टैंड, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाएंगे।