सचखंड, मालवा और केरला एक्सप्रेस में पार्सल का 'संकट', डिलीवरी में लग रहे 4-4 दिन

Updated on 22-06-2026 12:43 PM

भोपाल। रेलवे की सुपरफास्ट ट्रेनों की तेज रफ्तार यात्रियों के लिए भले सुविधा बन रही हो, लेकिन पार्सल सेवा के लिए यही गति कई जगह चुनौती बनती दिख रही है।स्थिति यह है कि समय बचाने के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों से भेजे जा रहे पार्सल कई बार तय स्टेशन तक पहुंचने के बाद भी समय पर अनलोड नहीं हो पा रहे हैं। इसका सीधा असर व्यापारियों, छोटे कारोबारियों और पार्सल प्राप्त करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और खुशीनगर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सामने आ रही है। इन ट्रेनों में पार्सल बुकिंग अधिक रहती है, लेकिन अधिकांश स्टेशनों पर इनका ठहराव केवल करीब पांच मिनट का होने के कारण पार्सल उतारने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।

पार्सल उतारने में आती है परेशानी

रेलवे सूत्रों के अनुसार कई बार पार्सल वैन में सामान की संख्या अधिक होती है और सीमित समय में पूरे पार्सल को उतारना चुनौती बन जाता है। ऐसे मामलों में कुछ पार्सल अगले स्टेशन तक चले जाते हैं या बाद में वापस भेजने की प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। इससे डिलीवरी में तीन से चार दिन का अतिरिक्त समय लग रहा है और पार्सल ट्रैकिंग को लेकर भी शिकायतें बढ़ती हैं।

स्टाफ की कमी भी है बड़ी वजह

स्थिति को और कठिन बनाने वाला एक कारण स्टाफ की कमी भी बताई जा रही है। क्योंकि प्रतिदिन लगभग दो हजार से ज्यादा पार्सल लोडिंग और ढेड़ हजार पार्सल अनलोडिंग के लिए बुक हो रहे हैं। तो वहीं कई स्थानों पर पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए उपलब्ध कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहता है। कम समय, ज्यादा पार्सल और सीमित मानव संसाधन के कारण पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

व्यापारी वर्ग को हो रही परेशानी

इस समस्या का असर केवल रेलवे संचालन तक सीमित नहीं है। व्यापारी समय पर माल नहीं पहुंचने से आर्थिक नुकसान की बात कर रहे हैं, वहीं आम लोग जरूरी दस्तावेज, घरेलू सामान या अन्य पार्सल देर से मिलने से परेशान हैं। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी इस संबंध में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।
केस-1
अश्वनि राठौर ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल (01073) से करीब नौ किलो का पार्सल बुक कराया था। उम्मीद थी कि पार्सल तय समय में पहुंच जाएगा, लेकिन अनलोडिंग में देरी के कारण उन्हें अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।
केस-2
पराग गुप्ता ने नागपुर से भोपाल जंक्शन के लिए पार्सल बुक कराया था, लेकिन ट्रेन पहुंचने के बाद भी पार्सल अनलोड नहीं हो सका। इससे उन्हें बार-बार जानकारी लेने और अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ा।
हालांकि रेलवे अधिकारियों के अनुसार व्यवस्था में सुधार करने के प्रयासों का दावा किया जा रहा है। जबकि लगातार बढ़ती शिकायतों के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या रेलवे को अधिक पार्सल लोड वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में अतिरिक्त अनलोडिंग समय, अतिरिक्त स्टाफ या अलग पार्सल प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.