पराग त्यागी के सीने पर बने शेफाली जरीवाला के टैटू को ससुर ने चूमा, एक्ट्रेस के पिता अपने जन्मदिन पर हुए भावुक

Updated on 06-09-2025 02:05 PM
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला तो हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन पराग त्यागी उनके परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं। अगस्त महीने में उन्होंने पत्नी की अधूरी इच्छा पूरी करने के साथ-साथ सास का जन्मदिन और अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। उससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। उसके बाद बप्पा को भी घर ले आए थे। अब उन्होंने ससुरजी का जन्मदिन मनाया है और उससे जुड़ा एक इमोशनल पोस्ट किया है।

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला के पिता के साथ एक रील शेयर की है। इसमें वह ससुर के कंधे पर हाथ रखे हुए बैठे हैं और पत्नी का सीने पर बनाया हुआ टैटू दिखा रहे हैं। इसके बाद एक फोटो है, जहां पर एक्ट्रेस के पिता, दामाद के सीने को चूम रहते दिख रहे हैं, जहां उनकी बेटी की फोटो बनी है। इस रील में शेफाली की मां भी दिख रही हैं, जो बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल थीं।

पराग त्यागी ने मनाया शेफाली के पिता का जन्मदिन

पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा, 'शेफू की तरफ से हैप्पी बर्थडे डैड। मैं हमेशा आपके साथ हूं डैड। आपको बहुत सारा प्यार। आपकी शैफू।' इस पोस्ट पर लोगों ने रिेएक्ट किया। एक ने लिखा, 'शेफाली हमेशा तुम्हारे पास है।' एक ने लिखा, 'पति हो तो आप जैसा। सच में शेफाली बहुत लकी थी।' बता दें कि इसके पहले 11 अगस्त को एक्टर ने सास के जन्मदिन पर भी ऐसा ही पोस्ट किया था, और शेफाली की तरफ से मां को बधाई दी थी।

शेफाली जरीवाला की मौत कब हुई?

शेफाली जरीवाला का 27 जून, 2025 को निधन हो गया था। वह घर पर थीं, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके यूं अचानक जाने से पराग त्यागी ही नहीं, एक्ट्रेस के माता-पिता बुरी तरह टूट गए थे। एक्ट्रेस को बेटी चाहिए थी। वह उसे गोद लेना चाहती थीं। लेकिन ये सपना अधूरा रह गया था। मगर एक्टर ने उनके नाम से एक फाउंडेशन शुरू किया और उसके जरिए बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.