पापा! बिहार चुनाव में जीत की बधाई... पिता के गले लगे निशांत तो मुस्कुराने लगे नीतीश कुमार
Updated on
18-11-2025 02:13 PM
पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी-जेडीयू सहित गठबंधन के अन्य नेता, नीतीश कुमार से मिलकर जीत की बधाई दे रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार की एक खास तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने NDA की शानदार जीत पर अपने पिता को बधाई दी है। निशांत आमतौर पर राजनीति से दूर रहते हैं, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।
नीतीश और निशांत दोनों एक ही रंग के कपड़े पहने आए नजर
निशांत कुमार ने अपने पिता के गले लगते हुए जीत की बधाई दी तो नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे। नीतीश कुमार और निशांत की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत ने दोनों एक रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। उसके ऊपर नीले रंग की हाफ जैकेट पहने वहीं हैं। वहीं निशांत कुमार ने सफेद कुर्ता-पायजामा के हाथ नीले रंग का हाईनेक स्वेटर पहने हुए नजर आ रहे हैं।
निशांत ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का जताया था आभार
इसके पहले सोमवार को निशांत कुमार ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी तरह से जनता की है। उन्होंने कहा था, 'मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर आए। जनता ने मेरे पिता के 20 साल के काम का इनाम दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस विश्वास को बनाए रखेंगे और विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी।'
एनडीए को 202 सीट पर मिली जीत
बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं। इसके अलावा, एनडीए के अन्य दलों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 5 सीटें और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 4 सीटें जीती है।
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…