प्रेमानंद महाराज से मिलने अचानक वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, आशीर्वाद लिया, पूछा- स्वास्थ्य कैसा है

Updated on 14-10-2025 12:38 PM
मथुरा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को अचानक वृंदावन पहुंचे। उनका यह दौरा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि प्रेमानंद महाराज से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए था। धीरेंद्र शास्‍त्री सीधे श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे। यहां उन्‍होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थता के बावजूद अपने नित्य सेवाकार्यों और प्रवचनों में संलग्न रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जैसे ही यह खबर फैली कि बागेश्वर धाम सरकार वृंदावन में हैं, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई।

धीरेंद्र शास्‍त्री ने भक्‍तों का आभार जताया

इस दौरान, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सहज अंदाज में भीड़ में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। दोनों प्रमुख धर्माचार्यों की इस व्यक्तिगत मुलाकात को धर्म और अध्यात्म जगत के लिए एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है।


हफ्ते में पांच दिन हो रही है डायलसिस

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत की वजह से उनकी रात्रिकालीन पदयात्रा बंद कर दी गई है। इससे उनके दर्शन करने वाले निराश हैं। किडनी की बीमारी से ग्रसित प्रेमानंद महाराज की हफ्ते में पांच दिन डाय‍लसिस हो रही है। उनके फ्लैट में ही डायलिसिस यूनिट की व्‍यवस्‍था है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.