'भारत से 14 साल आगे निकल जाएगी पाकिस्तानी एयरफोर्स', चीन से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी, बड़ा खतरा

Updated on 05-10-2024 02:05 PM

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने में लगा है। पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने चीन के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट FC-31 को खरीदने का फैसला किया है। पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे पाकिस्तान एयरफोर्स भारत से कई साल आगे निकल जाएगी। पाकिस्तानी वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी एयर कमोडोर जिया उल हक शमशी के मुताबिक अगर पाकिस्तान एफसी-31 का अधिग्रहण कर लेगा तो वह भारत से 12-14 साल आगे निकल जाएगा। इससे भारतीय वायु सेना पर रणनीतिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, 'इस बात की उम्मीद नहीं है कि उस अवधि के अंदर भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को पा सकेगा, जो पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त देगा।' इस एयरक्राफ्ट को चीन के शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन की ओर से बनाया गया है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी वायुसेना ने संकेत दिया था कि वह चीन से पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदेगा।


पाकिस्तान खरीदेगा एफसी-31


पाकिस्तानी एयरफोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ एयर मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने कथित तौर पर पिछले साल एक कार्यक्रम में उल्लेख किया था कि एफसी-31 जल्द ही एयरफोर्स में शामिल होगा। उन्होंने कहा था, 'एफसी-31 के अधिग्रहण को लेकर पहले बातचीत हो चुकी है, जो जल्द ही पाकिस्तानी वायु सेना का हिस्सा बन जाएगा।' हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि PAF ने FC-31 पर प्रशिक्षण के लिए पायलटों के एक समूह को पहले ही चीन भेज दिया है।


भारत के पास नहीं हैं पांचवी पीढ़ी के जेट


एफसी-31 फाइटर जेट जे-20 'माइटी ड्रैगन' के बाद चीन की ओर से विकसित दूसरा स्टील्थ लड़ाकू विमान है। यह निर्यात के लिए नहीं बनाया गया है। विशेष रूप से यह चीनी वायु सेना की ओर से इस्तेमाल किया जाएगा। एफसी-31 के शामिल होने से पाकिस्तान के पास चीनी लड़ाकू विमानों की लिस्ट और बढ़ जाएगी। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि पाकिस्तानी पायलट एफसी-31 का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह साफ दिखाता है कि चीन और पाकिस्तान के बीच पांचवीं पीढ़ी के विमानों को लेकर खिचड़ी पक रही है।

यह भारत की चिंता बढ़ाने वाला है। उसके पास अभी सुखोई एसयू-30 एमकेआई और राफेल जैसे 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि एफसी-31 की खरीद से पाकिस्तान अपने अमेरिकी एफ-16 और फ्रांसीसी मिराज 5 को बदलना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.