पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने देव आनंद संग डेनमार्क में बिताए थे 4 हफ्ते, कहा था- उनसे रिलेशनशिप हर किस्म का हो गया था

Updated on 09-08-2025 02:19 PM
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल रहीं अनीता अयूब ने बॉलीवुड में 90 के दशक में एंट्री मारी थी। उन्हें पहली ही फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार देव आनंद के साथ काम करने का मौका मिला था। देव आनंद की फिल्म 'प्यार का तराना' (1993) से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस देव आनंद के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को लेकर चर्चा में रही थी।

इसके बाद साल 1995 में अनीता देव आनंद के साथ फिल्म 'गैंगस्टर' में फिर से नजर आईं। उनके बार-बार साथ काम करने से उन दिनों ये चर्चा खूब होने लगी कि कही दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में तो नहीं!

'हमारे बीच हर तरह का रिश्ता था'

अनीता ने अपने एक इंटरव्यू में इसे लेकर खुलकर बातें की थीं। 'लहरें' के साथ अपनी उस बातचीत में उन्होंने देव आनंद के साथ अपने रिलेशन के बारे में बातें करते हुए कहा था कि इसमें कई सारे रिश्ते एकसाथ थे। उन्होंने कहा था, 'हमारे बीच हर तरह का रिश्ता था। उन्होंने कहा था- उनसे रिश्ता तो हर किस्म का हो गया था, एक बड़े भाई, एक पिता, एक बॉयफ्रेंड, एक मां। तो हमारा रिश्ता हर किस्म का था।'

'हम चार हफ्ते साथ रहे, वो तीसरी मंज़िल पर थे'

एक्ट्रेस ने डेनमार्क में देव आनंद के साथ बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा था, 'हम चार हफ्ते साथ रहे, वो तीसरी मंज़िल पर थे और मैं दूसरी मंज़िल पर। जब आप इस तरह साथ रहते हैं, हर सुबह एक-दूसरे को देखते हैं और पूरा दिन साथ-साथ बिताते हैं तो आप एक व्यक्ति के बारे में सब कुछ अपने आप जान जाते हैं। मुझे उन्हें अपना बॉयफ्रेंड, अपनी मां, अपने पिता, अपना भाई...सब कुछ चुनने में कोई आपत्ति नहीं थी।'

भारतीय सिनेमा के लिए एक अनमोल तोहफा

देव आनंद की बेजोड़ विरासत भारतीय सिनेमा के लिए एक अनमोल तोहफा है जिन्होंने अपने छह दशकों से भी ज़्यादा लंबे करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में शानदार अभिनय किया। वे एक बेहतरीन निर्देशक भी थे और नए कलाकारों को सिखाने और इंडस्ट्री में कइयों को नई दिशा देने के लिए जाने जाते थे। एक कलाकार और एक मेंटोर दोनों ही रूप में भारतीय सिनेमा में उनका योगदान शानदार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.