पाकिस्तान ट्रम्प के क्रिप्टो बिजनेस का नया ठिकाना बनेगा:PM शहबाज के बेटे को मिलेगी कमान

Updated on 24-05-2025 01:41 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के क्रिप्टो कारोबार की गूंज अब पाकिस्तान पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प और उनके परिवार द्वारा समर्थित क्रिप्टो बिजनेस का नया ठिकाना अब पाकिस्तान बनने जा रहा है। इस कंपनी की कमान खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे सलमान शहबाज के हाथों में होगी।

दुबई में बनी एक संदिग्ध ब्लॉकचेन फर्म हाईलैंड सिस्टम्स के जरिए यह सारा नेटवर्क खड़ा किया जा रहा है। हाईलैंड सिस्टम्स की मदद से पाकिस्तान सरकार ब्लॉकचेन और क्रिप्टो माइनिंग तकनीक विकसित करेगी। कंपनी में ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प और पाकिस्तान के टॉप मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर्स भी साझेदार हैं।

दरअसल, ट्रम्प के करीबी निवेशक और क्रिप्टो लॉबी पहले से ही अमेरिका में रेगुलेशन की सख्ती से नाराज हैं। ऐसे में वे ऐसे देशों की तलाश में हैं, जहां नियम ढीले हों और सत्ता से सीधा तालमेल हो। पाकिस्तान इस समय गढ़ बनकर उभरा है।

आर्थिक अस्थिरता और सरकार की अमेरिका के साथ संबंध सुधारने की तत्परता जैसे कारण पाकिस्तान को ट्रम्प के कुनबे के लिए क्रिप्टो हब बनाने के लिए एक आदर्श देश बना रहे हैं। बता दें कि शहबाज सरकार क्रिप्टो को वैध करेंसी के रूप में मान्यता देने की भी योजना बना रही है।

सलमान की कंपनी क्रिप्टाे माइनिंग के लिए बिजली देगी

प्रधानमंत्री शहबाज के बेटे सलमान की अगुवाई वाली एसएसई टेक्नोलॉजीज पाकिस्तान की सबसे बड़ी सोलर पैनल इंपोर्टर है। अब ये कंपनी हाईलैंड सिस्टम्स के साथ मिलकर पाकिस्तान में क्रिप्टो माइनिंग नेटवर्क तैयार करेगी।

दरअसल, क्रिप्टो माइनिंग में सबसे ज्यादा खर्च बिजली का होता है। इसी समस्या के समाधान के लिए एसएसई टेक्नोलॉजीज को इस नेटवर्क का अहम भागीदार बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान में सोलर फर्म स्थापित करेगी, जिनकी बिजली से माइनिंग ऑपरेशंस को चलाया जाएगा। पाकिस्तान क्रिप्टो अपनाने के मामले में अभी दुनिया में नौवें नंबर पर है। अमेरिका से क्रिप्टो ब्लॉकचेन और माइनिंग तकनीक विकसित करने को लेकर हुई डील के बाद इसमें और बढ़त के आसार हैं।

डील वाली कंपनी में ट्रम्प कुनबे की 60% हिस्सेदारी

वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WLF) ने शहबाज सरकार द्वारा गठित पाकिस्तान क्रिप्टो काउं​सिल (PKK) से डील की है। WLF में ट्रम्प कुनबे की 60% हिस्सेदारी है। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के कुछ महीने पहले ही यह कंपनी लॉन्च हुई थी।

WLF ने मार्च में यूएसडी1 नामक स्टेबलकॉइन लॉन्च किया, जो 18 हजार करोड़ के मार्केट कैप तक पहुंच गया है। WLF में ट्रम्प खुद चीफ क्रिप्टो एडवोकेट हैं। उनके बेटे एरिक भी शीर्ष पोस्ट पर हैं। इसके अलावा ट्रम्प परिवार की कंपनियों के पास ट्रम्प मीमकॉइन का 80% हिस्सा भी है, जिसकी वर्थ एक लाख करोड़ तक पहुंच चुकी है।

ट्रम्प की पत्नी मेलानिया भी अलग मीमकॉइन लॉन्च कर चुकी हैं। उन्होंने ने ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद जनवरी में एक क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की थी।वहीं, बेटे एरिक, दामाद जेरेड कुश्नर ने भी क्रिप्टो में बड़ा निवेश है। ट्रम्प कुनबे का क्रिप्टो में दांव अब उनके अचल संपत्तियों का बड़ा हिस्सा हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.