पाकिस्तान ने सऊदी से लोन लेकर चुकाया UAE का पूरा कर्ज, 3.45 अरब डॉलर लौटाया, 'प्रतिष्‍ठा' का द‍िया ज्ञान

Updated on 24-04-2026 05:26 PM
इस्लामाबाद: संयुक्‍त अरब अमीरात की सख्‍ती के आगे ईरान से पींगे बढ़ा रहे पाकिस्‍तान ने घुटने टेक दिए हैं। गंभीर वित्तीय संकट में घिरे पाकिस्तान ने यूएई को बकाया 3.45 अरब अमेरिकी डॉलर का पूरा कर्ज लौटा दिया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्‍तान ने यह पैसा सऊदी अरब और कतर जैसे देशों से लोन लेकर यूएई को लौटाया है। पाकिस्‍तान और यूएई के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। यूएई के लोन वापस मांग लेने की वजह से पाकिस्‍तानी भड़के हुए हैं और जहरीले बयान दे रहे हैं। पाकिस्‍तान के एक सीनेटर ने तो यूएई को बेचारा कहकर उसका मजाक उड़ाया था और भारत संग दोस्‍ती को लेकर तंज कसा था।

एक पाकिस्‍तानी अधिकारी ने डॉन से बातचीत में कहा कि पाकिस्‍तान ने यह यूएई का लोन लौटाने का फैसला 'राष्‍ट्रीय गरिमा' को बरकरार रखने के लिए लिया है। वह भी तब जब यह उसके विदेशी मुद्रा भंडार को बहुत ज्‍यादा प्रभावित करेगा। यूएई कई बार अपना लोन मांग चुका है और पाकिस्‍तान उसे नहीं लौटाने के लिए बहाने ढूंढ रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह भुगतान 23 अप्रैल को पूरा किया गया। एक अरब डॉलर की राशि अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट को चुकाई गई, जबकि 2.45 अरब डॉलर का भुगतान पिछले सप्ताह कर दिया गया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान को हाल ही में सऊदी अरब से तीन अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिली है। यह राशि दो किस्तों में आई, जिसमें दूसरी किस्त के रूप में एक अरब डॉलर 21 अप्रैल को प्राप्त हुए।

पाकिस्‍तान की ईरान से दोस्‍ती से खुश नहीं है यूएई


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर अमेरिका-इजरायल के साथ बढ़े तनाव के बाद यूएई ने पाकिस्तान से यह धन तत्काल लौटाने को कहा था। यह राशि 2019 में यूएई द्वारा पाकिस्तान को उसके भुगतान संतुलन को स्थिर करने के लिए दी गई बाहरी वित्तीय सहायता का हिस्सा थी। इससे पहले मार्च में पाकिस्तान यूएई के साथ लगभग 3.5 अरब डॉलर की जमा राशि को आगे बढ़ाने (रोलओवर) का समझौता करने में नाकाम रहा था, जिससे अल्पकालिक वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी थी।
विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत स्थिरता के प्रयास जारी हैं, लेकिन ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक पूंजी बाजार की सीमित उपलब्धता के बीच बाहरी वित्तीय जोखिम अभी भी एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। पाकिस्‍तान इस समय भयानक आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में यूएई के पैसे वापस मांग लेने से उसकी टेंशन और बढ़ गई है। ईरान युद्ध में पाकिस्‍तान की भूमिका से यूएई खुश नहीं है। पाकिस्‍तान की कोशिश है कि ईरान को खुश किया जाए लेकिन होर्मुज स्‍ट्रेट को खुलवाने पर कोई बात नहीं कर रहा है। वहीं होर्मुज के बंद होने से यूएई को अरबों का घाटा हो रहा है। ईरान ने इजरायल के बाद सबसे ज्‍यादा मिसाइलें यूएई पर बरसाई हैं जिससे उसकी हालत है। पाकिस्‍तान ने UAE की कोई मदद नहीं की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.