पाकिस्तान बातचीत को तैयार... भारत से पिटने के बाद अब शहबाज शरीफ ने लगाई शांति की गुहार, कश्मीर राग नहीं भूले

Updated on 16-05-2025 02:27 PM
इस्लामाबाद: भारत के हाथों पिटने के बाद अब पाकिस्तान अब भारत के साथ शांति की गुहार लगा रहा है। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कामरा एयरबेस के दौरे पर ये बात कही। हालांकि, इस दौरान शहबाज शरीफ कश्मीर को लेकर पुराना राग अलापना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति हासिल करने के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं।

कश्मीर पर अलापा पुराना राग

उन्होंने भारत से कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने को कहा और संयुक्त राष्ट्र के तहत आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग की। हालांकि, भारत ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आगे भी रहेगा। कश्मीर को लेकर कोई भी बातचीत पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से (पीओके) को वापस लिए जाने के संदर्भ में ही होगी।

पहलगाम पर दी सफाई

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर भी सफाई दी और कहा कि पाकिस्तान पर इस घटना का गलत आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घटना की पारदर्शी जांच चाहता था, लेकिन भारत ने आक्रामता का सहारा लिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना को लेकर डींगे मारी और उसे देश का रक्षक बताया। शहबाज शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी थे।

भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद 8, 9 और 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसे भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर बड़ा हवाई हमला बोला जिसमें पाकिस्तान के 11 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान को हुए भारी नुकसान की पुष्टि हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.