भारत के एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान को नहीं मिला अरब देशों का समर्थन, शहबाज ने लगाया UAE फोन, सऊदी प्रिंस MBS का भी आया बयान

Updated on 15-05-2025 02:13 PM
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान फिलहाल युद्धविराम समझौते के लिए तैयार हो गये हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अरब इस्लामिक देशों को फोन लगा रहे हैं, जिन्होंने भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया था। अरब देश, जो पहले हर हाल में पाकिस्तान के साथ होते थे, उन्होंने पिछले कुछ सालों में भारत-पाकिस्तान विवाद में न्यूट्रल रूख अपनाना शुरू कर दिया है। इस बार भी सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों ने अपने बयानों में भारत और पाकिस्तान से शांति बरतने का आह्वान किया था। अरब देश भारत के खिलाफ नहीं गये थे, जिसे पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें भारत के साथ संघर्ष विराम के बाद क्षेत्रीय स्थिरता और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की गई। पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि "प्रधानमंत्री शहबाज ने दक्षिण एशिया में हाल ही में उत्पन्न संकट को कम करने में मदद करने के लिए यूएई के कूटनीतिक प्रयासों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने में यूएई की रचनात्मक भूमिका की प्रशंसा की।"
शहबाज शरीफ ने संयुक्त अरब अमीरात से क्या बात की?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि "प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि संयुक्त अरब अमीरात हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भावना से हम भारत के साथ संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए हैं।" पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि "शहबाज शरीफ से बात करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति अल नाहयान ने शांति को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की और भारत के साथ युद्ध विराम समझौते का स्वागत किया।

उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए यूएई के समर्थन की फिर से पुष्टि की।" आपको बता दें कि इसस पहले भी 10 मई को शहबाज शरीफ ने अपने टेलीविजन संबोधन के दौरान शांतिवार्ता में मदद करे के लिए संयुक्त अरब अमीरात के योगदान की सराहना की थी। पाकिस्तान ने कहा है कि "भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में स्थित शेख जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया था, जिसे व्यापक रूप से पाकिस्तान-यूएई दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर क्या बोला सऊदी?
जिस दिन पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था उस दिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब के राजकीय दौरे पर थे। आतंकी हमले के बाद उन्होंने अपना दौरा बीच में ही खत्म कर दिया और वापस दिल्ली लौट आए। सऊदी अरब ने पहलगाम आतंकवादी हमले की सख्त शब्दों में निंदा की थी। सऊदी प्रेस एजेंसी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक 'सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे तनाव कम होगा और दोनों परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच शांति बहाल करने में मदद मिलेगी।'
सऊदी प्रिंस की यह टिप्पणी रियाद में जीसीसी-यूएसए शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान आई, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। क्राउन प्रिंस ने संघर्ष विराम की प्रशंसा की और क्षेत्रीय शांति के लिए सऊदी अरब की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे तनाव कम करने में मदद मिलेगा और दोनों देशों के बीच शांति बहाल होगी।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.