पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 8 विकेट से धोया, 22 साल बाद जीती सीरीज

Updated on 10-11-2024 05:50 PM
पर्थ: नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 140 रन का स्कोर ही बना जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 26.5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 22 साल बाद वनडे सीरीज जीतने में सफल रही। आखिरी बार पाकिस्तान ने 2002 में यह कारनामा किया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तानी टीम के लिए यह जीत जान फूंकने वाली है। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी कप्तानी में अपनी दमदार शुरूआत की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही रिजवान को पाकिस्तानी टीम का नियुक्त किया गया था।

पाकिस्तान की जीत में हीरो में नसीम और शाहीन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी की। इन दोनों की दमदार गेंदबाजी के कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 140 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। नसीम और शाहीन दोनों ने पाकिस्तान के लिए पारी में तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि, नसीम थोड़े महंगे साबित रहे, लेकिन इसके बावजूद उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रही।

नसीम और शाहीन के अलावा पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने भी कमाल की गेंदबाजी की। हारिस रउफ ने 7 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च कर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। इस दौरान रउफ ने सीरीज में तीसरी बार ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में हारिस रउफ ने कुल 10 विकेट अपने नाम किए, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी शानदार रही। पाकिस्तान के लिए तीसरे वनडे मैच में अब्दुल्ला शफीक और सैम अयूब के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। सैम अयूब ने पाकिस्तान के लिए 52 गेंद में 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शफीक ने 53 गेंद में 37 रन बनाए जबकि बाबर आजम 28 और मोहम्मद रिजवान 30 रन रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.