सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल पर किसान संगोष्ठी का किया गया आयोजन

Updated on 14-12-2024 01:33 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल" विभिन्न विभागीय गतिविधियों का आयोजन कर जन सामान्य के मध्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। इसी ताररम्य में जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित ग्राम पंचायतों में आज कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके तहत आज विकासखण्ड-बलौदाबाजार के बिटकुली, मुण्डा, परसाभदेर, विकासखण्ड-भाटापारा के लेवई, दतरेंगी, टिकुलिया विकासखण्ड- पलारी के कोनारी, विकासखण्ड-कसडोल में कोसमसरा, एवं विकासखण्ड-सिमगा के मनोहरा एवं जनपद पंचायत सिमगा ग्रामों में कृषक संगोष्ठी के माध्यम से नवाचार /उन्नत कृषकों को श्रीफल एवं गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बी.टी.एम., ए.टी.एम. व कृषक मित्रों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण एवं अन्य उपस्थित सभी कृषकों को विभागीय योजनाऐ जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आत्मा योजना, स्वायल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी योजना, जैविक खेती मिशन योजना, परम्परागत कृषि विकास योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ कृषकों रबी फसलों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दरों पर ऋण वितरण, बीज निगम के माध्यम से उन्नत बीजों का बीज पंजीयन, रबी फसलों में धान के बदले दलहन, तिलहन एवं मक्का उत्पादन, ड्रोन से उर्वरक एवं कीटनाशक का छिड़काव तथा जलसंरक्षण एवं जलप्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया।

सहकारी समितियों में किसानों का हुआ सम्मान

कृषि समिति बलौदाबाजार द्वारा किसान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों का सम्मान समिति के प्राधिकृत अधिकारी संतोष कुमार पटेल,समिति,बैंक एवं कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा पुष्पहार एवं गुलाल लगाकर किया गया। इस अवसर पर कृषकों को सरकार एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया रवि ऋण किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं उसके संबंध में बैंक एवं समिति द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही समिति से माइक्रो एटीएम के माध्यम से राशि आहरण,जमा एक खाता से दूसरे खाते में राशि अंतरण,पिन जनरेट करना एवं पिन रिसेट करना आदि बताया गया। समिति के कृषक राजू टंडन को उनके एटीएम के माध्यम से 10 हजार रूपये का नगद भुगतान भी किसानों की समक्ष किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.