महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सरिता पटेल

Updated on 25-12-2024 01:27 PM

रायगढ़ । कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को सशक्त करने और नई तकनीकों के प्रसार में रायगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित निकरा परियोजना ने एक उल्लेखनीय पहल की है। ग्राम नवापारा, विकासखंड खरसिया निवासी सरिता पटेल ने इस परियोजना के माध्यम से न केवल अपने खेत में उत्कृष्ट कार्य किया, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं।

सरिता पटेल अपने पति तेजराम पटेल के साथ खेतों में ट्रैक्टर चलाने और सीड ड्रिल मशीन से गेहूं की कतारबोनी कर यह दिखाया कि महिलाएं भी कृषि के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। उनके इस कार्य के लिए जिले के किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने महिला सशक्तिकरण के रूप में सराहना की। कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ द्वारा निकरा परियोजना के तहत गेहूं और सरसों की कतारबोनी के लिए सीड ड्रिल मशीन का उपयोग प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तकनीक से न केवल समय और श्रम की बचत होती है, बल्कि उत्पादन में भी वृद्धि होती है। केंद्र द्वारा स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसानों को सीड ड्रिल मशीन उपलब्ध कराई जाती है। निकरा परियोजना के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, फसल उत्पादन, पशुपालन और संस्थागत कार्यक्रमों के चार प्रमुख घटकों पर कार्य किया जा रहा है। परियोजना के प्रमुख अनुदेशक डॉ.बी.एस.राजपूत, सहायक अनुदेशक डॉ.के.डी.महंत और वरिष्ठ अनुसंधान सहायक डॉ.मनोज कुमार साहू के मार्गदर्शन में किसानों को तकनीकी जानकारी और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। निकरा परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने कहा कि इस तकनीक से फसल प्रबंधन में न केवल सुधार हुआ है, बल्कि क्षेत्र के किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया है। यह परियोजना क्षेत्र में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.