एमपी में हर 8 घंटे में करंट से जा रही एक जान, फिर भी नहीं जाग रहा प्रशासन

Updated on 22-06-2026 12:58 PM
भोपाल, एमपी में मानसून जितनी सुस्ती से आ रहा है, सुरक्षा इंतजामों में भी उतनी ही सुस्ती देखने को मिल रही है। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव के साथ बिजली के खंभों से लटकते तार भी लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।

राजधानी में मार्केट हो, कॉलोनी हो या मुख्य सड़क, हर जगह तारों का जाल फैला हुआ है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) की चेतावनी का असर भी मानो इन तारों में उलझकर रह गया है और प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रहा।

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग MPERC की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 1,963 विद्युत दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 1,102 लोगों और 1,492 पशुओं की मौत हुई, जबकि 329 लोग घायल हुए। यानि मध्यप्रदेश में औसतन हर दिन 3 लोगों और हर 8 घंटे में एक व्यक्ति की जान करंट लगने से जा रही है।

MPERC ने बिजली सुरक्षा नियमों के पालन की समीक्षा के दौरान पाया कि वर्ष 2024-25 में करंट लगने और अन्य विद्युत हादसों में 1102 लोगों की मौत हुई। औसतन हर दिन 3 लोगों की जान गई। इसके अलावा 329 लोग घायल भी हुए।

आयोग ने साफ कहा है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो बिजली अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.