यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ लाख रूसी सैनिकों का जमावड़ा, हमले की तैयारी : अमेरिका

Updated on 18-02-2022 08:06 PM

जिनेवा यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना के जमावड़े को लेकर अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने से पहले सुरक्षा परिषद को संबोधित करने न्यूयॉर्क पहुंचे ब्लिंकन ने कहा कि पिछले महीनों में, ‘उकसावे या औचित्य के बिना, रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक सैनिकों को इकट्ठा किया है।

उन्होंने कहा, ‘रूस का कहना है कि वह उन सैनिकों को पीछे हटा रहा है। हमें जमीनी स्तर पर ऐसा होता नहीं दिख रहा हैं। हमारी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि जमीनी सैनिक, विमान, जहाजों सहित ये बल आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।ब्लिंकन ने कहा कि इसमें यूक्रेन के अलावा भी काफी कुछ दांव पर है और यह लाखों लोगों के जीवन और सुरक्षा के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर का आधार और दुनिया भर में स्थिरता को बनाए रखने वाली नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संकट का क्षण है।

उन्होंने कहा, ‘यह संकट इस परिषद के प्रत्येक सदस्य और दुनिया के हर देश को सीधे प्रभावित करता है क्योंकि बुनियादी सिद्धांत जो शांति और सुरक्षा बनाए रखते हैं, सिद्धांत जो दो विश्व युद्धों और एक शीत युद्ध के मद्देनजर स्थापित किए गए थे, वे खतरे में हैं।इससे पहले दिन में, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस बात के कई संकेत हैं कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.