प्राइवेट लीग में अब 'पाकिस्तान' का नामो निशान नहीं रहेगा, WCL में हुई बेइज्जती के बाद बौखलाया पीसीबी

Updated on 02-08-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन में मोड आ चुकी है। पीसीबी ने नया फरमान जारी करते हुए साफ किया है कि अब किसी भी प्राइवेट लीग में टीम के नाम के साथ पाकिस्तान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पीसीबी ने ये फैसला WCL में भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा पाकिस्तानी टीम के साथ खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद लिया है। WCL में इंडिया चैंपियंस की टीम पाकिस्तान चैंपियंस से लीग और सेमीफाइनल मैच का बहिष्कार किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में WCL विवाद पर विस्तार से चर्चा हुई। ऐसे में इस हाई लेवल मीटिंग के बाद अधिकारियों ने माना कि WCL में भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाफ दो बार खेलने से इनकार करना देश के नाम के लिए अपमानजनक था। यही कारण है कि अब किसी भी प्राइवेट में पाकिस्तान नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
WCL के फाइनल में पहुंची है पाकिस्तान चैंपियंस
बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस की टीम बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच इंडिया चैंपियंस के साथ था। ऐसे में अब फाइनल मैच में पाकिस्तान चैंपियंस की टक्कर साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथ रविवार को होगा। ऐसे में फाइनल मुकाबले तक टीम के नाम के साथ पाकिस्तान का इस्तेमाल होता रहेगा।
पीसीबी की तरफ से बताया कि, 'सभी तरह के संगठनों को पाकिस्तान का नाम इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पीसीबी के पास ही क्रिकेट आयोजनों के लिए इसके उपयोग की अनुमति देने का एकमात्र अधिकार है। ऐसे में वह लीग और संगठन की प्रामाणिकता को प्रतिष्ठित पाता है।' इस तरह अब किसी भी लीग में पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और इसकी कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश जारी किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.