उत्‍तर प्रदेश में हर वोटर नहीं भर पाएगा SIR का ऑनलाइन फॉर्म, जानिए क्‍यों?

Updated on 22-11-2025 12:45 PM
नोएडा: उत्‍तर प्रदेश में स्‍पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का काम सभी जिलों में जोरों से चल रहा है। 4 नवंबर,2025 से शुरू हुई ये प्रकिया 4 दिसंबर तक चलेगी। वोटर लिस्‍ट अपडेट करने का ये काम सिफ उत्‍तर प्रदेश में ही नहीं, मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल समेत 12 राज्‍यों में भी चल रहा है। ये प्रकिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से चल रही है, लेकिन हर किसी को ऑनलाइन सुविधा नहीं मिल पाएगी।ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा सिर्फ उन्‍हीं मतदाताओं को मिलेगी जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है। अगर मोबाइल फोन लिंक नहीं है तो सिस्‍टम लॉगिन नहीं होने देगा। ऐसे में उनको अपना फॉर्म ऑफलाइन यानी बीएलओ की मदद से ही भरना होगा।


गूगल प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं एप

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यह प्रपत्र वोटर हेल्‍पलाइन एप से भी भरा जा सकता है। इस एप को गूगल प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर जाकर सर्विस में इनुमेरेशन फॉर्म पर क्लिक करें। अपना प्रदेश चुनें। इसके बाद एपिक नंबर भरकर ओटीपी ले। इसके बाद फॉर्म भर सकते हैं।


आवश्‍यक दस्‍तावेजों को लेकर भ्रम में ना रहें

इस अभियान की शुरुआत के साथ ही लोगों में आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भ्रम बढ़ गया है। कई लोग मान बैठे हैं कि प्रक्रिया के लिए निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जबकि चुनाव आयोग ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। अफसरों का साफ कहना है कि किसी भी मतदाता को पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड समेत 13 में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। इनमें से एक भी उपलब्ध होने पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.