उत्‍तर कोरिया के परमाणु हथियार राष्‍ट्रीय सुरक्षा की स्‍थायी गारंटी हैं: किम जोंग

Updated on 31-07-2020 06:20 PM
प्‍योंगयांग । उत्‍तर कोरिया के सैन्‍य तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर से परमाणु हथियारों की ओर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। किम जोंग उन ने कहा कि परमाणु प्रतिरोध राष्‍ट्रीय सुरक्षा की स्‍थायी गारंटी होंगे। किम जोंग उन ने वर्ष 1950-53 में हुए कोरियाई युद्ध के खात्‍मे की याद में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर कोरिया के पास 30 से 40 परमाणु बम हैं और वह लगातार इसे बना रहा है। उत्‍तर कोरिया की एक सरकारी संवाद एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अपने भाषण में किम जोंग उन ने कहा कि कोरियाई युद्ध के समय से ही देश अपने शत्रुओं से भीषण लड़ाई लड़ रहा है। यही नहीं साम्राज्‍यवादियों का दबाव भी काफी बढ़ गया है। उन्‍होंने कहा ‎कि हमारे युद्ध से आत्‍मरक्षा के प्रभावी और विश्‍सनीय प्रतिरोध को धन्‍यवाद कहें कि अब इस धरती पर कोई युद्ध नहीं होगा और हमारी राष्‍ट्रीय सुरक्षा और भविष्‍य की दृढ़तापूर्वक स्‍थायी गारंटी होगी। गौरतलब है ‎कि इस साल की शुरुआत में किम जोंग उन ने बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण पर लगी रोक को हटाने की घोषणा की थी। किम ने कहा ‎कि हमारे लिए अब एकतरफा प्रतिबद्धता को निभाते रहने का कोई आधार नहीं है। नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियार बनाना जारी रखेगा। अमेरिका ने परमाणु मामले पर बात करने की समय सीमा पार कर दी है और कोई सार्थक बात नहीं हुई है।
उत्तर कोरिया इससे पहले समूचे अमेरिकी भूभाग पर हमला करने में सक्षम मिसाइलों का परीक्षण तथा छह परमाणु परीक्षण कर चुका है। इनमें से आखिरी परीक्षण की क्षमता हिरोशिमा विस्फोट से भी 16 गुना अधिक शक्तिशाली थी। अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के नेताओं के बीच हनोई शिखर वार्ता बेनतीजा रहने के बाद से वार्ता में गतिरोध बना हुआ है। एक तरफ किम जोंग उन परमाणु हथियार बनाने में व्‍यस्‍त हैं, वहीं दूसरी ओर हालात ऐसे के हैं कि देश के नागरिकों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है। चावल, मक्का, फल, मीट और मछली की कमी पड़ने के साथ लोगों को कछुए जैसा जीव खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां तक कि देश के वैज्ञानिकों ने लोगों को ज्यादा खाना खाने से रोकने के लिए पतला करने वाली गोलियां बांटना शुरू कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.