बीजिंग में बीते एक महीने में पहली बार कोई नया मामला नहीं

Updated on 07-07-2020 06:49 PM

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 17 लाख 39 हजार 167 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 66 लाख 41 हजार 864 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 40 हजार 660 की मौत हो चुकी है। बीजिंग में बीते एक महीने  में पहली बार मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। जून के पहले सप्ताह में यहां के शिनफैडी होलसेल मार्केट में नए मामले मिले थे। इसके बाद से अब तक 335 लोग संक्रमित मिले हैं। नया क्लस्टर मिलने के बाद संक्रमण का दूसरा चरण शुरू होने का डर था।

ऑस्ट्रेलिया अपने दो राज्यों विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के बीच बॉर्डर सील करेगा। दो हफ्तों में यहां देश के 95% संक्रमण के मामले सामने आए हैं। विक्टोरिया के प्रीमियर डैनियल एंड्र्यूज ने कहा कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और एनएसडब्ल्यू के प्रिमियर ग्लैडिज बेरेजिक्लियन ने साथ मिलकर यह फैसला किया। दोनों राज्यों के बीच सिर्फ परमिट के आधार पर लोग आ-जा सकेंगे।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका30,40,8331,32,979    13,24,947
ब्राजील16,26,07165,5569,78,615    
भारत7,20,34620,1744,40,150   
रूस6,87,86210,2964,54,329    
पेरू3,05,70310,7721,97,619
स्पेन2,98,86928,388 उपलब्ध नहीं    
चिली2,98,5576,3842,64,371
ब्रिटेन2,85,76844,236उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,61,75031,1191,59,657
इटली2,41,81934,8691,92,241

पाकिस्तान: 50% लोगों की या तो नौकरी गई या सैलरी कम हुई

महामारी की वजह से पाकिस्तान में 50% से ज्यादा  लाेगों की या तो नौकरी गई या उनकी सैलरी कम की गई। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डी एंड बी) पाकिस्तान और गैलअप पाकिस्तान की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। सर्वे में 1,200 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से करीब 18% लोगों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें नौकरी से निकाला गया। वहीं, 59% लोगों ने आशंका जाहिर कि यही स्थिति  रही तो उनकी नौकरी जा सकती है। अध्ययन में पाया गया कि कम कमाई वाले लोगों की नौकरी पर इसका ज्यादा असर हुआ है। 


ब्राजील: राष्ट्रपति बोल्सोनारो में कोरोना के लक्षण

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो में कोरोना के लक्षण मिले हैं। बोल्सोनारो ने एक इंटरव्यू में यह बात कही। 65 साल के बोल्सोनारो का टेम्परेचर 38° से और खून में ऑक्सीजन लेवल 96% पाया गया। उन्होंने अपनी सारी मीटिंग कैंसिल कर दी है और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा ले रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इसके बाद अपने स्वस्थ होने का दावा भी किया था। 


अमेरिका:अटलांटा की मेयर संक्रमित

अमेरिका के अटलांटा स्टेट की मेयर किशा लांस बॉटम्स कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। किशा खुद कर ट्वीट को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया मुझ में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन फिर भी मैं पॉजिटिव पाई गई हूं। अटलांटा में सभी सावधानी बरतने के बावजूद वायरस का आना बताता है कि वायरस कितना फैलता हैं। अमेरिका अबतक 29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

ग्रीस: सर्बिया से आने वाले लोगों पर रोक

ग्रीस ने महामारी को देखते हुए सर्बिया से आने वाले लोगों पर 15 जुलाई तक रोक लगा दी है। सर्बिया में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद यह फैसला किया गया। हालांकि ग्रीस सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स को अपने सभी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत दे दी है।  सर्बिया पर्यटन पर आधारित देश है। इसने ज्यादातर देशों से पर्यटकों को आने की इजाजत दे दी है। हालांकि यह कहा है कि लोगों को देश में आने की मंजूरी देने के नियमों में जरूरी पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.