'किस न करें, गले न लगाएं, यह OYO रूम नहीं है', बेंगलुरु ऑटो ड्राइवर ने पैसेंजर्स के लिए लगाया साइन बोर्ड

Updated on 26-11-2025 01:45 PM
बेंगलुरु: टेक सिटी बेंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा चालक ने यात्रियों के लिए कुछ अनोखे नियम बनाए हैं। इन्हें उसने अपनी गाड़ी में एक साइन बोर्ड पर लगाया है। इस बोर्ड पर 'नो किसिंग', 'नो हगिंग', 'नो स्मोकिंग' जैसी बातें लिखी हैं। जो यात्रियों को मुस्कुराने पर मजबूर कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्हीं साइन बोर्ड पर यह भी लिखा था, बच्चे सेल फोन इस्तेमाल न करें..जैसी बातें भी लिखी हैं, जो थोड़ी अटपटी अंग्रेजी में होने के बावजूद अपना मतलब साफ बता रही हैं।

ऑटो चालक ने क्यों लगाया ऐसा साइन बोर्ड?
ऑटो चालक ने बताया कि ये नियम इसलिए बनाए गए हैं क्योंकि आजकल के युवा ऑटो में अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के लड़के-लड़कियों में बड़ों के लिए सम्मान नहीं रहा। बच्चों के पास खूब पैसे होते हैं और वे घर पर भी शिष्टाचार नहीं सीखते। उन्होंने आगे बताया कि कुछ युवा ऑटो में ऐसी हरकतें करते हैं जो शोभा नहीं देतीं, जैसे एक-दूसरे को चूमना, गले लगाना, या फिर आपत्तिजनक वीडियो देखना।
अभद्र पैसेंजर्स को दिखाते हैं साइन बोर्ड
चालक ने यह भी बताया कि कुछ लोग सिगरेट पीते हैं और मना करने पर सुनते नहीं। वे कहते हैं कि आपका काम गाड़ी चलाना है, यह आपका काम नहीं है। सिगरेट की चिंगारी से ऑटो की सीट खराब हो सकती है, जिसका खर्चा उन्हें ही उठाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने झंझट से बचने के लिए यह साइन बोर्ड लगा दिया है। जब कॉलेज के छात्र-छात्राएं कुछ गलत करते हैं, तो वह उन्हें डांटते हैं और साइन बोर्ड दिखाते हैं।
साइन बोर्ड सोशल मीडिया पर छाया
हमारे सहयोगी विजयकर्नाटक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में आजकल ऑटो और कैब में सफर करने वाले कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते हैं और ड्राइवरों से भी ठीक से पेश नहीं आते। वे गाड़ी में सिगरेट पीते हैं या गुटखा खाते हैं। ऐसे व्यवहारों पर लगाम लगाने के लिए बेंगलुरु के कुछ ऑटो चालकों ने यात्रियों के लिए अपनी उम्मीदों की एक सूची बनाकर उसे साइन बोर्ड के रूप में लगाया है। हाल ही में बेंगलुरु के एक कैब चालक द्वारा यात्रियों के लिए 6 सूत्रीय साइन बोर्ड लगाने का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.