किंग बनने की सनक नहीं... कप्तानी मिलने के बाद मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान, बाबर आजम पर यूं किया कटाक्ष

Updated on 28-10-2024 01:09 PM
लाहौर: मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की सफेद गेंद क्रिकेट का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान के दल से बाहर की गई बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी की तिकड़ी को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित पाकिस्तान के टीम में वापसी हुई है। हालांकि यह तीनों ही ऑस्ट्रेलिया के बाद जिम्बाब्वे में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए चयनित टीम में शामिल नहीं किए गए हैं।

पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद मोहम्मद रिजवान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह कप्तान बनने की कोशिश करेंगे, न कि किंग। रिजवान ने कहा- अगर मैं कप्तान के तौर पर खुद को किंग (राजा) समझने लगूं तो सब कुछ बिखर जाएगा। बल्कि, एक नेता के तौर पर मैं टीम के 15 लोगों की सेवा करने के लिए यहां हूं। ऐसा ही होना चाहिए। उपलब्धियों के बारे में हमारे पास सभी से संदेश और समर्थन है, जो हमसे केवल एक ही बात कह रहे हैं- लड़ो, लड़ो और लड़ो। वे हमें बार-बार यही संदेश भेजते रहते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे कि पूरे देश को दिखा सकें कि हममें लड़ने की कोई कमी नहीं है।

यहां बताना जरूरी है कि बाबर आजम को पाकिस्तान का किंग का कहा जाता रहा है। रिजवान एक समय उनके उपकप्तान या यूं कह लें वजीर हुआ करते थे। खैर, अब सबकुछ बदल चुका है। बाबर आजम फॉर्म से जूझ रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट के लिए केंद्रीय अनुबंध की नई सूची भी जारी की है। रिजवान के अलावा बाबर ने ए कैटेगरी में अपनी जगह बरकरार रखी है लेकिन अफरीदी को ए के बजाय बी कैटेगरी में रखा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज जीती और उन्हें बी कैटेगरी में बरकरार रखा गया है।

बाबर आजम का सपोर्ट करने वाले फखर जमां कॉन्ट्रैक्ट से आउट

फखर जमां को आठ वर्षों में पहली बार पीसीबी का केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा है। उनकी फिटनेस को लेकर संशय की स्थिति थी लेकिन हाल ही में पीसीबी और उनके रिश्तों में खटास भी देखी गई थी, जब पीसीबी ने बाबर के समर्थन में पोस्ट करने के बाद फखर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। फखर के अलावा इमाम उल हक को भी केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा है और उन्हें किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है। बहरहाल पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा 4 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर को समाप्त होगा। जबकि जिम्बाब्वे दौरा 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा।

जिम्बाब्वे सीरीज में आराम करेंगे मोहम्मद रिजवान

टीमों की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ऑस्ट्रेलिया के मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के टी20 चरण से आराम दिया जाएगा, हालांकि वह वनडे खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बाबर, नसीम, रिजवान, शाहीन और सलमान अली आगा के अलावा अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह और मोहम्मद इरफान खान वनडे और टी20 दोनों टीमों में हैं। सलमान के अलावा जहानदाद खान पहली बार पाकिस्तान की टी20 टीम में शामिल हैं। पिछले महीने फैसलाबाद में चैंपियंस वन-डे कप टूर्नामेंट में 17 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन भी वनडे टीम में वापस आ गए हैं।

उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्रारूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। पीसीबी ने कहा कि हसनैन, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, फैसल अकरम, कामरान गुलाम और सैम अयूब को केवल वनडे के लिए चुना गया है और ऑस्ट्रेलिया में टी20 के लिए जहानदाद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सुफियान मोकिम और उस्मान खान को उनकी जगह लिया जाएगा। बाबर, फैसल, हारिस, हसनैन, इरफान खान, नसीम और शाहीन 28 अक्टूबर को मेलबर्न के लिए रवाना होंगे, जबकि वनडे टीम के बाकी खिलाड़ी 29 अक्टूबर को रवाना होंगे।

पाकिस्तान के वाइट-बॉल कोच गैरी कर्स्टन 28 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे। पाकिस्तान 4-18 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगा। जिम्बाब्वे दौरे के लिए, पीसीबी ने कहा कि घरेलू प्रदर्शन करने वालों को भारी इनाम दिया गया है। अहमद दानियाल, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, तैयब ताहिर और सलमान अली आगा को दौरे के दोनों प्रारूपों के लिए चुना गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, फैसल अकरम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब और शाहनवाज दहानी को वनडे टीम में चुना गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.