रायपुर-एयरपोर्ट पर कोकीन के साथ नाइजीरियन पकड़ाया

Updated on 28-01-2026 02:37 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने नाइजीरियन युवक को 270 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। जब्त कोकीन की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला माना थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के अंदर ही DRI की टीम ने संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से करीब 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

एयरपोर्ट के अंदर दबोचा, DRI ऑफिस ले जाया गया

कोकीन बरामद होने के बाद DRI की टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे DRI कार्यालय ले जाया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

DRI अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोकीन कहां से लाई गई थी। इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

6 महीने पहले जब्त की गई थी 1 करोड़ की हेरोइन

रायपुर पुलिस ने 6 महीने पहले इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को बेनकाब किया था। टिकरापारा पुलिस और ACCU की टीम ने छापेमारी कर 9 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा। इनके पास से 412 ग्राम 87 मिलीग्राम हेरोइन की जब्ती की थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है।

दरअसल, तत्कालीन SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। महीनों की निगरानी, बैंक ट्रेसिंग और टेक्निकल सर्विलांस के बाद 3 अगस्त को रायपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने कमल विहार के फ्लैट में दबिश दी।

इस दौरान कमल विहार से लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और अश्वनी चंद्रवंशी पकड़े गए। मौके पर ही 412.87 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, कार, ड्रग पैकेजिंग सामग्री और लेन-देन के दस्तावेज बरामद हुए।पूछताछ के बाद रायपुर में सक्रिय स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स और सप्लायर्स की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा था

पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला, और राजविंदर सिंह उर्फ राजू को पकड़ा। ड्रग्स सिंडिकेट में हर आरोपी का रोल पहले से तय था।

इन आरोपियों में कोई पैकेजिंग करता, कोई डिलीवरी, कोई अकाउंट मैनेज करता तो कोई ग्राहक खोजता था। सिंडिकेट ने हर किसी के अलग-अलग रोल तय किए थे, ताकि नशे के कारोबार को अच्छे से ऑपरेट कर सकें।

कोकीन से दिल, दिमाग और नसों पर गंभीर असर

कोकीन को सबसे खतरनाक ड्रग्स में इसलिए गिना जाता है, क्योंकि यह बहुत कम समय में मानसिक और शारीरिक लत पैदा करती है। बार-बार सेवन से दिल, दिमाग और नसों पर गंभीर असर पड़ता है। हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और मानसिक विकार का जोखिम इतना अधिक होता है कि कई मामलों में पहली ही बार के सेवन से जान चली जाती है।कोकीन की तस्करी और सेवन केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा का भी बड़ा खतरा है। NDPS एक्ट के तहत कड़ी सजा इसलिए रखी गई है, क्योंकि इसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से जुड़ा होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.