भोपाल में लव जिहाद पीड़िता मौत मामले में नया मोड़, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों की पुष्टि, हत्या की आशंका गहराई

Updated on 31-05-2026 12:59 PM

भोपाल। लव जिहाद, दुष्कर्म और जबरन मतांतरण करवाने के भोपाल के एक प्रकरण की पीड़ित युवती की शुक्रवार सुबह शहर के बड़ा तालाब में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मामले में हत्या की आशंका और गहरा गई है।

फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर स्पष्ट होगी तस्वीर

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती के शरीर पर ऐसी चोटें पाई गई हैं, जो मृत्यु से पहले लगने की संभावना दर्शाती हैं। पुलिस का कहना है कि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बता दें बैरागढ़ क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर अप्रैल 2025 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में दुष्कर्म और मतांतरण कराने का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में शाहरुख, जावेद उर्फ भय्यू, फैजान और उसकी पत्नी जोया को आरोपित बनाया गया था।

ये आरोपित भोपाल में हिंदू युवतियों को सुनियोजित ढंग से लव जिहाद और दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले मुस्लिम युवाओं के गिरोह से जुड़े पाए गए। और भी कई युवतियों ने अन्य आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई आरोपित जेल में हैं और मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मृतका न सिर्फ अपने केस की पैरवी कर रही थी बल्कि एक अन्य युवती से लव जिहाद, दुष्कर्म व मतांतरण के मामले में गवाह भी थी।

स्वजन के अनुसार, उसने पिछले दिनों पुलिस से शिकायत की थी कि उस पर आरोपित केसर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को सुबह युवती का शव शहर के बड़ा तालाब में डूबा मिला।

इसके बाद मृतका के स्वजन और न्यायालय में उसकी ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता देवेंद्र रावत ने मामले में गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पिछले वर्ष लव जिहाद, दुष्कर्म और मतांतरण कराने के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से युवती पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने युवती की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.