नाजी सैल्यूट विवाद- मस्क के बचाव में इजराइली PM नेतन्याहू

Updated on 25-01-2025 01:49 PM

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नाजी सैल्यूट विवाद पर इलॉन मस्क का बचाव किया है। नेतन्याहू ने मस्क को इजराइल का दोस्त बताया। साथ ही हमास के बाद इजराइल का समर्थन करने के लिए भी मस्क को धन्यवाद भी दिया।

नेतन्याहू ने X पर पोस्ट कर लिखा कि-

QuoteImage

इलॉन मस्क पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वे इजराइल के अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने होलोकॉस्ट के बाद हुए यहूदियों के सबसे बड़े नरसंहार, हमास आतंकियों के 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजराइल का दौरा किया था।

QuoteImage

नेतन्याहू के मुताबिक मस्क ने कई बार इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि, "मस्क इजराइल को खत्म करने की चाह रखने वाले आतंकियों के खिलाफ है, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।"

ट्रम्प की शपथ में हिटलर जैसे सैल्यूट के आरोप

इलॉन मस्क सोमवार, 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे। मस्क ने मंच से भाषण भी दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सैल्यूट किया।

मस्क ने अपने भाषण के दौरान कहा- यह कोई आम जीत नहीं है। यह बहुत ज्यादा मायने रखती है। आपने इसे संभव किया है। इसके लिए आपका धन्यवाद। बहुत शुक्रिया। यह कहते हुए मस्क अपना दाहिना हाथ अपने सीने तक लाए और उसे बाहर की ओर फैलाया।

इंटरनेट पर मस्क के इस जेस्चर को नाजी सैल्यूट से कंपेयर किया गया। हिटलर ने इस सैल्यूट का इस्तेमाल 1933 से 1945 तक तीसरे राइख (तीसरा जर्मन साम्राज्य) के दौरान किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.