एशिया में बनेगा नाटो, जापान के भावी पीएम बना रहे चीन से मुकाबले का प्लान, जानकर जिनपिंग की उड़ेगी नींद

Updated on 13-09-2024 06:20 PM
टोक्यो: जापान को शीघ्र ही नया प्रधानमंत्री मिलने वाला है। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 27 सितम्बर को अपने नेता का चुनाव करेगी। इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि जापान की कमान संभाल रहे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह कौन लेगा। जापान के पीएम पद के शीर्ष दावेदारों में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा सबसे आगे हैं। रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में इशिबा को जापान में कॉरपोरेट की पहली पंसद पाया गया। उन्होंने जापान की पहली महिला पीएम बनने की उम्मीद कर रही साने ताकाइची को पीछे छोड़ दिया है। इशिबा की उम्मीदवारी को पश्चिम में भी उम्मीद के साथ देखा जा रहा है। वे उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देशों के नाटो तरह ही एशिया में भी सैन्य गठबंधन के मुखर समर्थक रहे हैं। आइए जानते हैं कि जापान के संभावित पीएम का एशियाई नाटो का प्लान क्या है।

क्या है इशिबा का प्रस्ताव?


एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ती आक्रामक गतिविधि और चीन-रूस की सैन्य साझेदारी ने क्षेत्र में एक चुनौती पैदा कर दी है। इशिबा ने इससे निपटने के लिए एशिया में नाटो जैसा संगठन बनाने पर जोर दिया है। इशिबा कह चुके हैं कि वह नाटो का एशियाई संस्करण बनाना चाहते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 57 वर्षीय इशिबा ने बताया कि जापान को क्षेत्रीय सैन्य चुनौतियों का सामना करने लिए किस तरह तैयार होना चाहिए? जापान का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने अभियान में उन्होंने प्रस्तावित सैन्य गठबंधन को प्रमुख मुद्दा बनाया है।

एशियाई नाटो के लिए जोर लगा रहे इशिबा


इसी साल जुलाई में किशिदा ने अमेरिका में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इसके साथ ही अमेरिका समर्थित सैन्य गठबंधन ने टोक्यो में संपर्क कार्यालय खोलने की कोशिश की है। हालांकि, नाटो का एशियाई संस्करण किस तरह का है, इसके बारे इशिबा ने अभी तक पूरी तरह साफ नहीं किया है। उन्होंने जापान के संविधान में भी बदलाव की वकालत की है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में में कहा, 'हमें आत्मरक्षा के अपने बिना शर्त अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए संविधान में बदलाव करने की आवश्यकता है।

किस तरह का होगा एशियाई नाटो?


उन्होंने जापान के लिए सैन्य मामलों पर अपनी खुद की दिशा निर्धारित करने पर जोर दिया है। विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए इशिबा ने कहा, अमेरिका-जापान गठबंधन कैसे काम करता है। इस पर अधिक विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की तरह संयुक्त कमान का जिक्र किया और उसकी जरूरत बताई। ऐसा लगता है कि इशिबा सैन्य गठबंधन के लिए फिलीपींस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देसों पर विचार कर रहे हैं। इसमें अमेरिका की भी भूमिका हो सकती है। इशिबा के बयान में इसकी झलक मिलती है। उन्होंने कहा, अमेरिका-जापान गठबंधन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की सभी मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाए या अमेरिका को खुश करने के लिए कुछ भी किया जाए।

जापान पहले से ही हिंद-प्रशांत सुरक्षा वार्ता समूह QUAD का हिस्सा है। इसमें जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका हैं। क्वॉड हालांकि खुद को सैन्य समूह नहीं कहता है लेकिन यह अक्सर सैन्य अभ्यास करता है। क्वॉड का चीन उसी तरह खतरा मानता है, जिस तरह नाटो को रूस खतरा बताता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.