मस्जिद में पढ़ी जा रही थी नमाज, बाहर निकल रही थी बारात, डीजे बजने पर जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल

Updated on 03-11-2025 01:00 PM
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में शनिवार रात बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हो गया।

दरअसल, मस्जिद के पास नमाज चल रही थी, इसी दौरान बारात डीजे के साथ वहां से गुजरी। मुस्लिम पक्ष ने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई तो बाराती पक्ष ने इसे विवाद का रूप दे दिया। बात बढ़ी और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

ये है मामला

गांव बोहडूपुर निवासी राजेश सैनी के बेटे नितिन सैनी की शनिवार रात बारात थी। नितिन घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर जा रहा था। बाराती डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही बारात गांव की मुस्लिम बस्ती से होकर निकली, वहां कुछ युवकों ने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई और बारात को आगे न बढ़ाने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष के कुछ युवकों ने बारातियों पर हमला कर दिया, जिसमें शेखर और निखिल घायल हो गए।

मुस्लिम पक्ष का आरोप

उधर, मुस्लिम पक्ष के मोहम्मद अजीम मलिक का कहना है कि जब बारात गुजर रही थी, तब मस्जिद में नमाज चल रही थी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि कुछ देर के लिए डीजे की आवाज बंद कर दी जाए, ताकि नमाज में खलल न पड़े। लेकिन बाराती इस बात पर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे अजीम मलिक और फईम घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नागल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी बड़े टकराव से पहले ही हालात संभाल लिए। चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नागल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पहले झगड़ा किसने शुरू किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.