मस्क ने अपनी सोशल मीडिया कंपनी एक्स यानी ट्विटर को बेच दिया
Updated on
29-03-2025 05:02 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स यानी ट्विटर को अपनी ही AI कंपनी xAI को बेच दिया है। यह डील पूरे 33 अरब डॉलर में हुई है। यह डील शेयरों में हुई है। मस्क ने कुछ साल पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एक्स को प्राइवेट कंपनी बना दिया था। दोनों ही कंपनियां प्राइवेट हैं। इसलिए उन्हें अपनी कमाई के बारे में सबको बताने की कोई जरूरत नहीं है। मस्क ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
मस्क ने लिखा कि इस कदम से xAI की AI तकनीक और X के बड़े नेटवर्क को मिलाकर बहुत फायदा होगा। इस डील में xAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर और X की वैल्यू 33 बिलियन डॉलर आंकी गई है। मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। वह Tesla और SpaceX के CEO हैं और साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार भी हैं। उन्होंने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। फिर उन्होंने कंपनी के कई कर्मचारियों को निकाल दिया। साथ ही, हेट स्पीच, गलत जानकारी और यूजर वेरिफिकेशन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए। इसके बाद ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया गया। मस्क ने xAI को 2023 में शुरू किया था।
क्या होगा फायदा
मस्क ने X पर लिखा, 'xAI और X का भविष्य एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। आज, हम डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग पावर, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को मिलाने का कदम उठा रहे हैं। इस मेल से xAI की AI क्षमता और X के बड़े नेटवर्क को मिलाकर बहुत फायदा होगा।' इसका मतलब है कि दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मस्क ने आगे कहा कि यह कंपनी अरबों लोगों को बेहतर और ज्यादा उपयोगी अनुभव देगी। साथ ही, हमारा मुख्य लक्ष्य सच्चाई की खोज और ज्ञान को बढ़ाना है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…