एयर इंडिया के विमानों में सामने आई कई खामियां, यूरोपियन एजेंसी ने DGCA को किया अलर्ट
Updated on
16-03-2026 03:36 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के विमानों का औचक निरीक्षण किया था जिनमें ये खामियां देखने को मिलीं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। जनवरी में एयर इंडिया के विमानों में हर निरीक्षण में फाइंडिंग का रेश्यो 1.96 तक पहुंच गया था। इसके बाद कोलोन मुख्यालय वाली इस एजेंसी ने भारत के एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के विमानों की जांच तेज की थी।
अगर यह रेश्यो 2 से ऊपर जाता है तो इससे यूरोप में एयर इंडिया का ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। यह एयर इंडिया के लिए अहम इंटरनेशनल मार्केट्स में से एक है। इससे एयरलाइन के विमानों की जांच बढ़ जाएगी और कुछ देश पाबंदी भी लगा सकते हैं। डीजीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की खामियों को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए गए ताकि यूरोपीय देशों में इसके ऑपरेशन पर कोई असर न पड़े।
क्या है समस्या?
अधिकारी ने बताया कि जांच बढ़ाने के बाद एयर इंडिया में सेफ्टी खामियों की संख्या में पिछले हफ्ते गिरावट आई और रेश्यो गिरकर 1.76 रह गया। हाई सेफ्टी रिकॉर्ड वाली एयरलाइंस का रेश्यो 1 से कम रहता है। सेफ्टी एसेसमेंट ऑफ फॉरेन एयरक्राफ्ट (SAFA) प्रोग्राम के तहत EASA के इंस्पेक्टर यूरोपियन एयरपोर्ट पर गैर-ईयू एयरलाइन के विमानों का सरप्राइज इंस्पेक्शन करते हैं। करीब 54 पैरामीटर्स पर विमान की जांच की जाती है। इनमें एमरजेंसी एग्जिट और लाइफ जैकेट्स जैसे सेफ्टी इक्पिपमेंट्स शामिल हैं।
एयर इंडिया ने इस बारे में सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। एक सीनियर अधिकारी ने इसके लिए कंपनी के पुराने विमानों को जिम्मेदार ठहराया। टाटा ने एयर इंडिया को खरीदने के बाद पुराने विमानों को रिफर्बिश करने के लिए 400 मिलियन डॉलर का वेंचर शुरू किया है। लेकिन सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण ग्लोबल वेंडर्स डेडलाइन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपियन स्टैंडर्ड्स बहुत हाई हैं।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…