मालती चाहर की हरकत पर भड़के मृदुल तिवारी, बोले- एक मिनट में भूत बना दूंगा! हुई गंदी लड़ाई

Updated on 09-10-2025 12:10 PM
'बिग बॉस 19' में मृदुल तिवारी को अभी तक बहुत ही शांत देखा गया। सलमान खान ने भी 'वीकेंड का वार' पर इस चीज के लिए मृदुल की क्लास लगाई थी, जिसके बाद वह रोने लगे थे। पर मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से सब बदल गया है। जहां मालती ने आते ही तान्या मित्तल को रुला दिया, वहीं मृदुल को भी कुछ बातें बताई थीं। लेकिन अब मृदुल और मालती के बीच तांडव मचने वाला है। मृदुल का ऐसा रूप देखने को मिलेगा कि दर्शक भी चौंक जाएंगे। आने वाले एपिसोड में मृदुल और मालती चाहर की इतनी गंदी लड़ाई होगी कि घरवाले भी देखते रह जाएंगे।

मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के 9 अक्टूबर के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। इसमें एक टास्क के दौरान मालती और मृदुल की लड़ाई दिखाई गई है। मालती बार-बार मृदुल को 'पागल', 'बेवकूफ' और 'चल हट, निकल यहां से' जैसी बातें बोलती हैं, जिन पर वह आगबबूला हो जाते हैं।

मालती पर भड़के मृदुल- इसे इतनी बुरी गाली दे दूंगा कि

प्रोमो में मृदुल, मालती से कहते हैं कि उन्होंने अभी तक किसी को कोई फालतू शब्द नहीं बोले हैं। इस पर मालती कहती हैं, 'पागल है? जब बोलना चाहिए था तब नहीं बोला और अब बोल रहा है।' यह सुनकर मृदुल भड़क जाते हैं और जवाब देते हैं, 'मैंने एक सेकेंड सोचा कि मैं इसे इतनी बुरी गाली दे दूंगा कि शर्म आ जाएगी इसे।' मालती एक नहीं सुनतीं और मृदुल को बोलती रहती हैं कि तेरा हो गया? तेरा हो गया

'अरे ओ हट...भूत बना दूंगा एक मिनट में'

मृदुल कहते हैं कि अब वह भी चुप नहीं बैठेंगे और अपनी बात रखेंगे। इसी पर चिढ़कर मालती पूल के किनारे से उठ जाती हैं और अरे हट! बोलकर जाने लगती हैं। मृदुल आपा खो देते हैं और मालती से कहते हैं, 'अरे ओ हट...भूत बना दूंगा एक मिनट में।' मालती उन्हें पागल बोलती हैं तो मृदुल जवाब देते हैं, 'हां, पागल हूं मैं। तेरे जैसे 50 पागल बेक दूंगा एक मिनट में।' प्रोमो से तो लग रहा है कि मृदुल और मालती के बीच वाकई बहुत बड़ी लड़ाई हुई है। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि मृदुल तिवारी को किस कारण इतना गुस्सा आया

सलमान ने मृदुल के लिए कहा था कि कुछ नहीं कर रहे

वहीं, हाल ही 'वीकेंड का वार' में सलमान ने मृदुल को शो में सबसे इनएक्टिव बताया था और कहा था कि वह कुछ नहीं कर रहे हैं। मृदुल रोने लगे थे। सलमान ने कहा था, 'मृदुल, जब निकलो ये शो आप देखो। आपको खुद पे शक होगा कि मैं ये शो पे था या नहीं।' यह सुनकर मृदुल ने रोते हुए कहा था, 'मैं नहीं लड़ा किसी से आज तक।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.