सबसे ज्यादा विकेट, बैटर को फंसाने में माहिर, फिर भी युजवेंद्र चहल को हर जगह क्यों मिलता है धोखा

Updated on 01-11-2024 04:00 PM
नई दिल्ली: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बल्लेबाजों को बोलबाला रहता है। इसके बाद भी एक स्पिन गेंदबाज ने यहां बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।। 2014 से 2021 तक हर सीजन में 12 या उससे ज्यादा विकेट लिए। 2015, 2016 और 2020 सीजन में तो विकेट की संख्या 20 से भी ज्यादा रही। इसके बाद भी 2022 सीजन से पहले रिटेन नहीं किया गया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जिस टीम के लिए 7 साल दिए, उसने नीलामी में बोली तक नहीं चलाई। यहां टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं।

2022 में राजस्थान रॉयल्स पहुंचे चहल

आईपीएल 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को खरीदा। टीम के लिए अपने पहली ही सीजन में 17 मैचों में चहल ने 27 विकेट ले लिए। उन्होंने पर्पल कैप भी जीता। 2023 सीजन में 14 मैच में 21 और 2024 सीजन में 15 मैच में 18 विकेट लिए। यानी 3 सीजन के 46 मैच में 66 विकेट। यही नहीं 34 साल के चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 205 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

राजस्थान ने भी नहीं किया रिटेन

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली को आरसीबी ने 21 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज रिलीज हो गया है। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया है। संदीप अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े हैं। लेकिन चहल को फ्रेंचाइजी ने छोड़ दिया है। राजस्थान के पास आरटीएम भी नहीं बचा है।

टीम इंडिया से भी बाहर हैं चहल

युजवेंद्र चहल टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। इसके बाद भी चहल को अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2021 के टूर्नामेंट में वह टीम में नहीं थे। 2022 और 2024 में वह सभी मैच में बेंच पर रहे। उन्हें 2023 वर्ल्ड कप में भी मौका नहीं मिला। भारत के लिए 72 वनडे में चहल के नाम 121 और 80 टी20 में 96 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.