भोपाल BMHRC में जटिल सर्जरी कर महिला के पैन्क्रियाज से निकाले 15 से अधिक स्टोन... इतने बड़े पत्थर देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

Updated on 11-02-2026 11:26 AM
भोपाल: राजधानी के भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (BMHRC) के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग ने जटिल ऑपरेशन कर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी 36 वर्षीय महिला के पैन्क्रियाज (अग्न्याशय) से 15 से अधिक स्टोन निकालकर उसकी जान बचाई। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ पत्थरों का आकार दो सेंटीमीटर तक था, जो अत्यंत दुर्लभ और गंभीर स्थिति मानी जाती है।

लंबे समय से असहनीय दर्द

गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. विशाल पाटिल ने बताया कि मरीज लंबे समय से क्रॉनिक पैन्क्रियाटाइटिस विद पैन्क्रियाटिक डक्ट स्टोन की समस्या से पीड़ित थी और उसे लगातार पेट में तेज दर्द रहता था। सीटी स्कैन और एमआरसीपी जांच के बाद पैन्क्रियाज में कई पत्थरों की पुष्टि हुई।

विशेष सर्जरी से निकाले स्टोन

डॉक्टरों ने लेटरल पैन्क्रियाटिकोजेजुनोस्टामी सर्जरी करने का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में पैन्क्रियाज की नली खोलकर पथरियों को बाहर निकाला गया। डा. पाटिल ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में स्टोन पाचन प्रक्रिया को बाधित करते हैं और भविष्य में डायबिटीज जैसी गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ाते हैं।

सर्जरी में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. कनिका सुहाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्यों बनते हैं पैन्क्रियाज में स्टोन

डॉक्टरों के अनुसार पैन्क्रियाज पाचन और शुगर नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण अंग है। इसमें स्टोन बनने के प्रमुख कारण लंबे समय तक शराब और धूम्रपान, बार-बार सूजन, हार्मोन असंतुलन, आनुवंशिक कारण, कुपोषण और पुरानी पाचन समस्याएं हैं।

बचाव के उपाय

  • लंबे समय तक पेट या पीठ दर्द को नजरअंदाज न करें
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें, तले-भुने भोजन से बचें
  • कैल्शियम और पोषण स्तर की समय-समय पर जांच कराएं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.