भूकंप से तबाह म्यांमार में सैन्य शासन का कहर, जुंटा सेना आसमान से बरसा रही मौत, मलबे में शवों से आने लगी दुर्गंध

Updated on 31-03-2025 01:25 PM
नेपीडॉ: चार साल से गृहयुद्ध में फंसे म्यांमार में भूकंप के बाद बड़े संकट की चपेट में है। भूकंप के कारण 1700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 3400 से अधिक घायल हैं। आपदा पीड़ित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इन भयावह हालातों के बीच म्यांमार की सैन्य सरकार हवाई हमले कर रही है। भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में भी सैन्य सरकार ने विद्रोहियों के ऊपर हवाई हमले किए हैं। जुंटा शासन के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन कर रहे एक समूह ने रविवार को ये आरोप लगाया है।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों पर हमले

म्यांमार की सबसे पुराने सशस्त्र समूहों में शामिल केरेन नेशनल यूनियन ने एक बयान में बताया कि सेना नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर हवाई हमले जारी रखे हुए हैं, जबकि आबादी भूकंप से काफी पीड़ित है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसने कहा कि सेना को राहत प्रयासों को प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन इसका ध्यान 'अपने लोगों के खिलाफ हमला करने पर है।

मलबे में फंसे शवों से आने लगी दुर्गंध

बीते सप्ताह शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने म्यांमार के कई शहरों में जमकर तबाही मचाई है। इसने हवाई अड्डों, पुलों और सड़कों समेत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। मलबे और संचार व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते सहायता कर्मी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बहुत सारे लोग मलबे में फंसे हुए हैं। मांडले समेत कई शहर शवों से निकलने वाली दुर्गंध की चपेट में हैं
संयुक्त राष्ट्र ने भी चिकित्सा आपूर्ति की कमी की ओर ध्यान दिलाया है। शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र मांडले के पास था, जो जुंटा बलों के कब्जे वाला इलाका है। हालांकि, इसने विद्रोहियो के कब्जे वाले इलाकों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है। क्राइसिस ग्रुप ने बताया है कि कुछ जुंटा विरोधी बलों ने अपने हमले रोक दिए हैं, लेकिन अन्य जगहों पर लड़ाई जारी है। इसने बताया कि जुंटा शासन ने प्रभावित क्षेत्रों समेत अन्य इलाकों में हवाई हमले जारी रखे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.