5 लाख की रिश्वत लेते दबोचा गया सरकारी कंपनी का MD, छापेमारी में मिली नकदी, सोना और विदेशी मुद्रा

Updated on 17-07-2026 12:01 PM

 भोपाल। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (केएपीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुराग दनायक को नोएडा में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

आरोप है कि उसने भोपाल की दवा वितरक फर्म से सर्विस एजेंट अनुबंध के नवीनीकरण, नए सरकारी संस्थानों के आवंटन और दवाओं की बिक्री पर मिलने वाले कमीशन में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रिश्वत के रूप में मांगी थी।

ठिकानों से भारी मात्रा में मिली नकदी

बेंगलुरु, नोएडा और जबलपुर स्थित उससे जुड़े ठिकानों पर सर्चिंग की, जिसमें 75 लाख रुपये नकद, चार लाख रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा, 697 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत 86 लाख रुपये) और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मरामद हुए हैं। सीबीआइ भोपाल ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

भोपाल की दवा फर्म ने सीबीआइ से की थी शिकायत

एफआइआर के अनुसार भोपाल की मेसर्स फार्मा केयर फर्म के हर्ष कौशिक ने 10 जुलाई को सीबीआइ भोपाल में शिकायत की थी। यह फर्म केएपीएल की अधिकृत सर्विस एजेंट है और मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों व अन्य सरकारी संस्थानों में दवाओं की आपूर्ति करती है। वर्ष 2026-27 के लिए उसके सर्विस एजेंट अनुबंध के नवीनीकरण का आवेदन लंबित था।

कमीशन का 60 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा

  • शिकायत में बताया कि दनायक फरवरी 2026 से हुई दवा बिक्री पर मिलने वाले कमीशन का 60 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा था। इसके अलावा, तीन नए सरकारी संस्थानों में दवा वितरण का कार्य दिलाने और लंबित सर्विस एजेंट एग्रीमेंट को मंजूरी देने के एवज में भी अवैध रकम मांगी गई।
  • उसने वाट्सएप काल के माध्यम से कई बार संपर्क कर फर्म को कमीशन की गणना करने और उसमें से अपना हिस्सा देने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि रिश्वत नहीं देने पर अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा, भविष्य में किसी भी सरकारी संस्थान का आवंटन भी नहीं मिलेगा।

पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपित ने कुल लगभग 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, पहली किस्त में पांच लाख रुपये लेने पर सहमति जताई। 15 जुलाई को नोएडा में पांच लाख रुपये लेते हुए सीबीआइ टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से जुड़े स्थानों से जब्त दस्तावेज गड़बड़ी की और परतें खुलेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.