'तुम्हारे नाम की एक खूबसूरत शाम हो जाए...', बशीर बद्र की गजलों से महकी भोपाल की शाम, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Updated on 30-05-2026 01:38 PM

भोपाल। आरसीवीपी. नरोन्हा प्रशासन व प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार को आयोजित ''बज्म-ए-गजल'' संगीत, शायरी और भावनाओं का ऐसा संगम बन गया, जिसने श्रोताओं को देर तक मंत्रमुग्ध रखा। प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और कंपोजर टीएस. धर्मेश ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावशाली प्रस्तुति से गजल प्रेमियों को यादगार शाम का उपहार दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर शायर बशीर बद्र की चर्चित पंक्तियों ''कभी यूं भी आ मेरी आंख में कि मेरी नजर को खबर न हो'' तथा ''आसमान से चांद उतरे, जाम हो जाए, तुम्हारे नाम की एक खूबसूरत शाम हो जाए'' से हुई।इन रूमानी और संवेदनशील प्रस्तुतियों ने शुरुआत से ही ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार गजलों की खुमारी में डूब गया।

करीब तीन दशकों से संगीत निर्देशन और गायन के क्षेत्र में सक्रिय टीएस. धर्मेश ने अपने अनुभव और कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

उन्होंने मुंबई और भोपाल में अनेक प्रतिष्ठित परियोजनाओं पर काम किया है। वे इंडियन आइडल सीजन-14 में मेंटरशिप की भूमिका निभा चुके हैं तथा फिल्म चौसर फिरंगी के संगीतकार भी रहे हैं। अब तक वे तीन सौ से अधिक गीतों, सौ से अधिक जिंगल्स और लगभग सौ नाटकों और वृत्तचित्रों के लिए संगीत तैयार कर चुके हैं।

टीएस. धर्मेश को श्रोताओं ने खूब सराहा

अपनी पत्नी और संगीतकार श्रुति धर्मेश के साथ वे पिछले 28 वर्षों से ''द राइट एंगल'' प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से सक्रिय हैं। कार्यक्रम में धर्मेश ने प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी की लिखी अपनी स्वरचित गजल ''लोग हर मोड़ पर रुक-रुक के संभलते क्यों हैं, इतना डरते हैं तो फिर घर से निकलते क्यों हैं'' को बेहद प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

इसके अलावा उन्होंने ''तुमको देखा तो ये ख़याल आया'', ''तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो'', ''दिल ढूंढ़ता है फिर वही फुर्सत के रात-दिन'' और ''एक अकेला इस शहर में'' जैसी लोकप्रिय गजलों और गीतों को भी अपनी आवाज दी।

गजल सम्राट गुलाम अली की चर्चित गजलें ''चुपके-चुपके रात-दिन आंसू बहाना याद है'' और ''दिल में एक लहर सी उठी है अभी'' ने शाम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में सिंथेसाइजर पर करण मुरझानी, तबले पर ऋषि मालवीय और गिटार पर गीतेंद्र श्रीवास्तव ने शानदार संगत कर प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया।

सांस्कृतिक प्रभारी डा. अनुपमा रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रोताओं की तालियों और ‘वाह-वाह’ की गूंज सभागार में सुनाई देती रही। संगीत और शायरी से सजी यह शाम लंबे समय तक श्रोताओं की स्मृतियों में बनी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.