यूक्रेन संकट के कारण गिरावट के साथ खुला बाजार

Updated on 22-02-2022 06:18 PM

मुंबई यूक्रेन पर रुसी हमले की आशंका से मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन यह गिरावट दुनिया भर के बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू बाजार में बिकवाली हावी रहने से आई है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 1,015 अंकों की भारी गिरावट के साथ खुला और 56,668.60 अंक पर कारोबार करता दिखा। वहीं इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी भी 285.40 अंक नीचे आकर 16,921.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। कारोबार शुरु होते ही सेंसेक्स में शामिल सभी तीस शेयर नकारात्मक स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इन सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल सभी शेयरों में गिरावट आई है। दिग्गज कंपनियों डॉ रेड्डे, एशियन पेंटस , टीसीएस, एलडंडटी, इंडसइंड बैंक, एचडीएपफसी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में दो से तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी में केवल ओएनजीसी के शेयरों में उछाल आया है। बाजार जानकारों के अनुसार रुस-यूक्रेन संकट बढ़ने की हालत में तेल की कीमतें बढ़ेंगी। 

ब्रॉडर मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार  कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्सेज में दो फीसदी तक की गिरावट आई है। एनएसई पर करीब 2400 स्टॉक गिरावट में हैं जबकि केवल 155 शेयर पॉजिटिव जोन में दिख रहे हैं। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्सी भी 19 फीसदी बढ़कर 27 के लेवल के ऊपर पहुंच गया है। इस बीच गोल्डमैन सेचेज ग्रुप आईएनसी के अनुसार अगर यूक्रेन में संकट गहराता हौ और रूस पर प्रतिबंध लगते हैं तो इससे अमेरिकी शेयरों में छह फीसदी गिरावट सकती है।

इसके अलावा घरेलू बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाल बने रहने से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हो रही है। शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 2,261.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्‍ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने की कीमत अब 98,000 रुपये के पार चली गई है। दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोना 98,170…
 19 April 2025
मुंबई: अमेरिका के टैरिफ से दुनिया भर की अर्थव्यस्था परेशान है। लेकिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर इसका कोई असर अभी तक नहीं दिखा है। बीते 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह…
 19 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं, इससे करदाताओं पर अनुपालन का बोझ…
 19 April 2025
नई दिल्ली: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब ग्राहकों को पॉपुलर मर्चेंट वेबसाइट्स पर अपना पसंदीदा या सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आईडी सेव करने…
 19 April 2025
नई दिल्ली: भारत के कई बड़े बैंक अब बचत खातों पर ब्याज दरें घटा रहे हैं ताकि बैंक अपनी कमाई को बढ़ा सकें। पिछले कुछ हफ्तों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस…
 19 April 2025
नई दिल्ली: सरकार ने चीन से आ रहे घटिया सामान और सस्ते आयात से ग्राहकों को बचाने के लिए कदम उठाया है। लेकिन इससे एक दिक्कत हो गई है। सरकार के इस कदम…
 19 April 2025
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी BluSmart मुश्किल में है। लोन फर्जीवाड़ा केस में सेबी के एक्शन के बाद ब्लूस्मार्ट ने अपनी सेवाओं को बंद कर दी हैं। सेबी ने ग्रीन…
 19 April 2025
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह कटौती कुछ खास समय के लिए की गई एफडी पर…
 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
Advt.