MP में अमृत-2.0 योजना की कछुआ चाल पर बड़ा एक्शन : सीवेज प्रोजेक्ट में देरी पर भोपाल समेत 5 शहरों की एजेंसियां ब्लैक लिस्ट

Updated on 14-08-2026 11:50 AM
भोपाल । राजधानी में अमृत-2.0 के तहत चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति अब ठेकेदारों पर भारी पड़ गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश में सीवेज परियोजनाओं पर काम करने वाली पांच एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है, जिसमें भोपाल नगर निगम में काम करने वाली दो एजेंसियां भी शामिल हैं।इससे शहर में लंबे समय से चल रहे सीवेज नेटवर्क के काम में देरी और उसकी निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अमृत मिशन जैसे जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भोपाल की दो एजेंसियां शामिल

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल नगर निगम की अमृत-2.0 सीवरेज परियोजना पैकेज-दो का काम मेसर्स जयवरूदी इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड और पैकेज-तीन का काम मेसर्स एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
दोनों परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण विभाग ने संबंधित फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया है।
यह दोनों पैकेज राजधानी में सीवेज नेटवर्क को मजबूत करने और नई सीवरेज सुविधाओं के निर्माण से जुड़े हैं। परियोजनाओं में देरी का सीधा असर उन इलाकों पर पड़ रहा है, जहां सीवेज नेटवर्क से जुड़े काम लंबे समय से चल रहे हैं।
साथ ही बारिश के दौरान निर्माण कार्य चलने से रहवासियों को कीचड़ की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हें भी किया ब्लैक लिस्ट

भोपाल में काम करने वाली दो एजेंसियों के अलावा सतना, देवास और पीथमपुर की सीवेज परियोजना पर काम कर रहीं एजेंसियों को भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
इनमें देवास नगर निगम की मेसर्स दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड, सतना नगर निगम की मेसर्स इनविराड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और पीथमपुर नगर पालिका मेसर्स आरएंडबी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (पीथमपुर) शामिल हैं।

नोटिस और जवाब के बाद लिया निर्णय

अमृत-2.0 की अल्प प्रगति वाली परियोजनाओं की समीक्षा के लिए 13 अगस्त को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भोपाल सहित प्रदेश की पांच परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों को जारी किए गए सूचना पत्र, उनके जवाब और निगम के अभिमत पर विस्तार से चर्चा की गई।
परियोजनावार समीक्षा के बाद दोनों फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया गया। ब्लैक लिस्ट की अवधि में पांचों फर्मों की नई निविदाओं, प्रस्तावों या बोलियों को विभाग और उसके अधीन नगरीय निकायों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.