उत्तरी फ्रांस में बड़ा हादसा, 'इंग्लिश चैनल' पार करने की कोशिश में प्रवासियों की नाव पलटी, 8 की मौत

Updated on 15-09-2024 04:59 PM
पेरिस: उत्तरी फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने की कोशिश करते समय कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब अधिकारियों ने उत्तरी शहर एम्बलेट्यूस में एक समुद्र तट के पास एक नौका को संकट में देखा, जिसमें दर्जनों लोग सवार थे। ‘चैनल’ और उत्तरी सागर के प्रभारी फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक फ्रांसीसी बचाव पोत को क्षेत्र में तैनात किया गया और रेस्क्यू टीम ने समुद्र तट पर 53 प्रवासियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

दो सप्ताह में लगातार दूसरा हादसा


बयान में कहा गया, 'तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के बावजूद आठ लोगों की मौत हो गई।' इसमें कहा गया कि समुद्र में तलाश अभियान के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला। यह घटना इस साल की सबसे घातक आपदा के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई। फ्रांसीसी और ब्रिटिश सरकारें कई वर्षों से प्रवासियों के प्रवाह को रोकने की कोशिश कर रही हैं, जो तस्करों को छोटी नावों पर सवार होकर फ्रांस से इंग्लैंड जाने के लिए प्रति व्यक्ति हजारों यूरो का भुगतान करते हैं। एक पुलिस सूत्र ने एएफपी को बताया कि नाव के रवाना होने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटना हुई।

कुछ दिन पहले ही मारे गए थे 12 प्रवासी


अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में प्रवासियों ने छोटी नावों में खतरनाक तरीके से चैनल को पार करने के कई प्रवास किए हैं। शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटों में 200 लोगों को बचाया गया। इसी महीने उत्तरी फ्रांसीसी तट पर 12 प्रवासी मारे गए थे, जब दर्जनों लोगों को लेकर जा रही नाव पलट गई थी। इनमें से अधिकांश इरीट्रिया के थे। इस साल चैनल में प्रवासियों की मौतों की संख्या 37 हो गई है। साल 2023 में यह 12 थी।

ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया है कि इस साल की शुरुआत से चैनल पार करके 22,000 से अधिक प्रवासी इ्ग्लैंड पहुंच चुके हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस गर्मी में अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या में निपटने में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इंग्लिश चैनल को पार करना अक्सर खतरनाक साबित होता है। नवम्बर 2021 में 27 प्रवासियों की मौत हो गई, जब उनकी नाव पलट गई। यह अब तक की सबसे घातक आपदा थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.