मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण में टॉप-10 राज्यों से बाहर

Updated on 30-06-2020 07:50 AM
- संक्रमण के 13186 केस में से 10084 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 76 प्रतिशत
भोपाल। मप्र में कोरोना संक्रमण की गति धीमी हो गई है। इस कारण प्रदेश कोरोना संक्रमण में टॉप-10 राज्यों से बाहर हो गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन पर है। उसके बाद दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, प. बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक का नंबर आता है। मप्र 11वें नंबर पर पहुंच गया है।
मप्र अब सबसे संक्रमित 10 राज्यों में नहीं है। यहां अब तक संक्रमण के 13186 केस आए। इनमें से 10084 मरीज ठीक हो चुके हैं, यानी रिकवरी रेट 76 प्रतिशत हो गया है। अब दसवें नंबर पर कर्नाटक है। हालांकि, अभी दोनों के आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं है। कर्नाटक में अब तक 13190 केस आए हैं।  मप्र में सोमवार को 184 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 13 हजार 186 पर पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 557 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
 विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना पॉजिटिव
इधर रीवा जिले के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। विधायक का 27 जून को सैंपल लिया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पांडेय ने बताया कि विधायक को फिलहाल किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। चिकित्सकों की टीम घर पर ही उनकी लगातार देखभाल कर रही है। विधायक गत 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने भोपाल आए थे। यहां वह विधानसभा में मतदान के दौरान जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के संपर्क में आए थे। बाद में सकलेचा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा
महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक और मणिपुर में 15 जुलाई तक बढ़ाया गया था। उधर, देश में अब तक 5 लाख 49 हजार 35 कोरोना केस आ चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा, यानी 3.21 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2.10 लाख का इलाज चल रहा है। 16 हजार 492 संक्रमितों ने जान गंवाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.