लगातार चार महीने सस्ता होने के बाद महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितनी पहुंच गई है कीमत
Updated on
01-08-2024 02:57 PM
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। यह 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 1652.50 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1646 रुपये थी। इस तरह इसकी कीमत में 6.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में अब इसकी कीमत 1764.50 रुपये, मुंबई में 1605 रुपये और चेन्नई में 1817 रुपये हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इससे पहले लगातार चार महीने इसकी कीमत में कटौती की गई थी। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये बनी हुई है।
19 किलो वाले सिलेंडर को हलवाई इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत में बढ़ोतरी के बाद बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है। इससे पहले लगातार चार महीने इसकी कीमत में कटौती की गई थी। 1 जुलाई को इसकी कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई थी। इसी तरह 1 जून को इसकी कीमत में 69.5 रुपये की भारी कटौती की गई थी। उससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 19 रुपये कम किया गया था। 1 अप्रैल को इसमें 30.5 रुपये की कटौती हुई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी थी।
रसोई गैस की कीमत
इस बीच घरों में इस्तेमाल होना वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आखिरी बार बदलाव आम चुनावों से पहले नौ मार्च को हुआ था। तब सरकार ने इसकी कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी। दिल्ली में अभी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में आज भारी तेजी दिख रही है। बेंचमार्क क्रूड 2.66 परसेंट यानी 2.09 डॉलर की तेजी के साथ 80.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…