लॉकडाउन : इंडियन ऑयल को 52 अरब रुपए का घाटा

Updated on 25-06-2020 10:21 PM
बेंगलुरु। देश की शीर्ष तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 2019-20 की मार्च तिमाही में 51.85 अरब रुपए का घाटा हुआ है। कंपनी को 2018-19 की समान तिमाही में 60.99 अरब रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा, लॉकडाउन के दौरान तेल नहीं बिकने के कारण उसे भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान उसकी आय सालाना आधार पर 3.35 फीसदी कम होकर 1,42,371.85 करोड़ रुपए रही। इसके अलावा, कंपनी की परिचालन से प्राप्त आय 2.7 फीसदी घटकर 1.4 लाख करोड़ रुपए रही। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा कि अगर भारतीय कंपनियों की आय में 18 महीने तक सुधार नहीं हुआ तो उनकी रेटिंग और घट सकती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के साख विश्लेषक नील गोपालकृष्णन ने कहा, भारतीय कंपनियों की 35 फीसदी क्रेडिट रेटिंग्स का परिदृश्य नकारात्मक है या वह नकारात्मक प्रभाव के साथ 'निगरानी में है। ऐसी 7 में से 2 कंपनियों की रेटिंग अव्यवहार्य ग्रेड श्रेणी में है। इनकी कमाई पर अधिक उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है।
रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाएगी जीडीपी
इंडिया रेटिंग्स का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2020-21 में 5.3 फीसदी घटेगा। जीडीपी में गिरावट का यह छठा अवसर होगा और देश के इतिहास में इसकी वृद्धि दर सबसे कम होगी। रेटिंग एजेंसी ने कहा, कोविड-19 के कारण उत्पादन की रफ्तार और स्तर पर अधिक प्रभाव पड़ा है। आपूर्ति और व्यापार श्रृंखला टूट गई है। इस कारण पूरे वित्त वर्ष के दौरान प्रत्येक तिमाही में भी जीडीपी नीचे आएगी। हालांकि, 2021-22 में अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी और 5-6 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगी। इससे पहले 1957-58, 1965-66, 1966-67, 1972-73 और 1979-80 में जीडीपी में गिरावट आई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्‍ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने की कीमत अब 98,000 रुपये के पार चली गई है। दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोना 98,170…
 19 April 2025
मुंबई: अमेरिका के टैरिफ से दुनिया भर की अर्थव्यस्था परेशान है। लेकिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर इसका कोई असर अभी तक नहीं दिखा है। बीते 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह…
 19 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं, इससे करदाताओं पर अनुपालन का बोझ…
 19 April 2025
नई दिल्ली: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब ग्राहकों को पॉपुलर मर्चेंट वेबसाइट्स पर अपना पसंदीदा या सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आईडी सेव करने…
 19 April 2025
नई दिल्ली: भारत के कई बड़े बैंक अब बचत खातों पर ब्याज दरें घटा रहे हैं ताकि बैंक अपनी कमाई को बढ़ा सकें। पिछले कुछ हफ्तों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस…
 19 April 2025
नई दिल्ली: सरकार ने चीन से आ रहे घटिया सामान और सस्ते आयात से ग्राहकों को बचाने के लिए कदम उठाया है। लेकिन इससे एक दिक्कत हो गई है। सरकार के इस कदम…
 19 April 2025
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी BluSmart मुश्किल में है। लोन फर्जीवाड़ा केस में सेबी के एक्शन के बाद ब्लूस्मार्ट ने अपनी सेवाओं को बंद कर दी हैं। सेबी ने ग्रीन…
 19 April 2025
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह कटौती कुछ खास समय के लिए की गई एफडी पर…
 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
Advt.